Prem Dhillon: पंजाबी सिंगर प्रेम ढिल्लों के घर पर फायरिंग, किसने की दुश्मनी? जानें क्या है मामला

Prem Dhillon: कनाडा में रह रहे पंजाबी सिंगर प्रेम ढिल्लों के घर पर फायरिंग की घटना की खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाबी सिंह प्रेम ढिल्लों के बंगले पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी है।

पंजाबी सिंगर प्रेम ढिल्लों के घर पर फायरिंग
सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक प्रारंभिक जांच में जयपाल भुल्लर गैंग पर शक जताया जा रहा था। हालांकि बाद में इस फायरिंग की जिम्मेदारी गैंगस्टर जंटा खरड़ ने ली है, जो ऑस्ट्रेलिया में मौजूद खालिस्तानी आतंकी अर्श डल्ला का करीबी है।

Prem Dhillon

जंटा खरड़ ने ली इस हमले की जिम्मेदारी

-जंटा खरड़ ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए सोशल मीडिया पर पंजाबी में एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उसने प्रेम ढिल्लों को आखिरी चेतावनी देने की बात कही है। इस पोस्ट में दावा किया गया है कि प्रेम ढिल्लों ने सिद्धू मूसेवाला के साथ पहले काम किया, फिर उनके दुश्मनों के साथ मिल गए।

-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जंटा खरड़ की इस पोस्ट में फेमस पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला और गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का जिक्र किया गया है। इस पोस्ट में दावा किया गया है कि प्रेम ढिल्लों पहले सिद्दू मूसेवाला के करीबी थे, लेकिन बाद में उन्होंने उनके विरोधियों का साथ दे दिया था।

जंटा खरड़ ने पोस्ट में लिखी ऐसी बात

-जंटा खेड़ा ने अपीन पोस्ट में लिखा है- मैंने कई बार इसे टालने की कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। प्रेम ढिल्लों को सिद्धू मूसेवाला के साथ गाने पर साइन किया गया था। बाद में उन्होंने मूसेवाला के विरोधियों के साथ मिलकर कॉन्ट्रैक्ट तोड़ दिया था।

-जंटा खेड़ा ने आगे लिखा है- प्रेम ढिल्लों ने मूसेवाला की मौत का मजाक उड़ाकर सहानुभूति के लिए एक गाना बनाया था। अब उन्होंने हमारे विरोधी केवी ढिल्लों के साथ मिलकर नया गाना चीट MP3 बनाया है।

-आपको बता दें कि जंटा खरड़ ने प्रेम ढिल्लों को धमकी दते हुए लिखा है- मैंने तुम्हें डराने के लिए ऐसा किया है। ये तो बस तुम्हें आखिरी चेतावनी है। तुम कनाडा चले जाओ, कहीं और चले जाओ, हमारी मौसी के साथ चले जाओ, मैं तुम्हें मार कर दिखा दूंगा।

म्यूजिक इंडस्ट्री में बढ़ता गैंगवार

-प्रेम ढिल्लों के घर पर हुई फायरिंग की इस घटना ने एक बार फिर से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री को लेकर एक प्रश्न खड़ा कर दिया है। पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में गैंगस्टर इंफ्लूएंस की नई बहस छिड़ गई है।

-इससे पहले सिद्धू मूसेवाला की हत्या और कई अन्य पंजाबी कलाकारों को गैंगस्टरों से मिली धमकियों ने सभी की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

-कनाडा की सुरक्षा एजेंसियां प्रेम ढिल्लों के घर पर हुई फायरिंग को गंभीरता से ले रही हैं। वहीं इस बात की भी जांच की जा रही है कि क्या इस फायरिंग का संबंध गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से तो नहीं है। फिलहाल इस घटना के बाद प्रेम ढिल्लों और उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+