प्रीति जिंटा ने शिमला के घर में चूल्हे पर बनाया खाना, सादगी पर लोग हुए फिदा, तस्वीरें वायरल
Preity Zinta: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में प्रीति जिंटा एथनिक सलवार सूट में नजर आ रही हैं। उन्होंने स्वेटर भी पहन रखा है और सिर को दुपट्टे से ढक भी रखा है।

Preity Zinta: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने फिलहाल फिल्मों से दूरी बना रखी है और अपने परिवार के साथ पहाड़ियों में अपना अधिकांश समय बिता रही हैं। वह इस समय अपने पति जीन गुडएनफ और अपने बच्चों जय और जिया के साथ शिमला में मौजूद हैं। हाल ही में प्रीति जिंटा ने शिमला के घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में वह पहाड़ों में इस्तेमाल होने वाले पारंपरिक चूल्हे पर खाना बनाने की कोशिश कर रही हैं।
चूल्हे पर खाना बनाती नजर आईं प्रीति जिंटा
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में प्रीति जिंटा एथनिक सलवार सूट में नजर आ रही हैं। उन्होंने स्वेटर भी पहन रखा है और सिर को दुपट्टे से ढक भी रखा है। फोटोज में वह चूल्हे के पास में बैठकर आग जलाने और खाना बनाने की कोशिश करती नजर आ रही हैं। प्रीति जिंटा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है- पुरानी यादें फिर से जी रहे हैं और नई यादें बना रहे हैं। सारी चीजें पहाड़ी घरों में रसोई के इर्द-गिर्द घूमती है। यहां मैं आग जलाने और पुराने चूल्हे को इस्तेमाल करने की कोशिश कर रही हूं।
प्रीति जिंटा की तस्वीरों पर लोग बरसा रहे हैं प्यार
प्रीति जिंटा की इन तस्वीरों पर लोग जमकर प्यार बरसा रहे हैं। लोग उनकी सिंपलिसिटी की तारीफ कर रहे हैं। लोग इन तस्वीरों पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- ये बिल्कुल सच है मैम... पहाड़ी घरों में सब कुछ किचन के इर्द-गिर्द ही घूमता है... आपको इस तरह देखकर बहुत अच्छा लगा। वहीं एक और शख्स ने लिखा है- आपने अपनी जड़ों पर हमेशा गर्व किया है..आप बहुत ही अच्छी हैं मैम।
हाटेश्वरी माता मंदिर के किए दर्शन
आपको बता दें कि प्रीति जिंटा का जन्म शिमला में हुआ है। फिलहाल वह अमेरिका में अपने पति और बच्चों के साथ रहती हैं। हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग के चलते वह भारत लौटी हैं। इस दौरान प्रीति जिंटा अपने परिवार को लेकर शिमला पहुंची हैं। वह हटेश्वरी माता मंदिर भी दर्शन के लिए पहुंची थीं। ट्विटर पर उसी के बारे में एक पोस्ट शेयर करते हुए प्रीति जिंटा ने लिखा था- जब मैं एक छोटी बच्ची थी तो मैं अक्सर हिमाचल प्रदेश के हाटेश्वरी माता मंदिर जाती थी। इस मंदिर ने मेरे बचपन में एक बड़ी भूमिका निभाई है और मैंने हमेशा इससे बहुत जुड़ाव महसूस किया है। अब जब मैं खुद एक मां बन गई हूं तो यह स्वाभाविक है कि मेरे बच्चों को भी मैं इस मंदिर में ले जाऊं।
प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर लिखी ये बात
प्रीति जिंटा ने आगे लिखा है- मेरे बच्चे पहली बार जिस मंदिर में गए वह अविश्वसनीय और प्राचीन मंदिर था। मैंने इसी झलक शेयर की है। मुझे यकीन है कि जय और जिया को ये सफर याद नहीं रहेगा इसलिए हमें फिर से वापस आना होगा क्योंकि मां मुझे फिर से बुलाएगी। जय मां दुर्गा-जय महिषासुरमर्दिनी। आप में से किसी को भी घूमने का मौका मिले तो प्लीज इसे मिस न करें। यह जादुई, रहस्यमय और आश्चर्य से भरा हुआ है। बाद में आप मुझे इसके लिए धन्यवाद देंगे।












Click it and Unblock the Notifications