प्रेग्नेंट बिपाशा बसु ने कराया ऐसा फोटोशूट, लोगों ने कहा- इस बेशर्म औरत ने तो सरेआम पूरे कपड़े उतार दिए

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने जैसे ही अपने मेटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं वह जमकर ट्रोल होने लग गईं। कुछ लोगों को उनका ये बोल्ड अंदाज बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है।

Bipasha Basu Photoshoot: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को जमकर इन्जॉय कर रही हैं। वह अक्सर अपने कुछ खास दोस्तों के साथ मुंबई की विभन्न जगहों पर चटपटे खाने का मजा लेतीं नजर आती हैं। आपको बता दें कि हाल ही में बिपाशा बसु ने अपना मेटरनिटी फोटोशूट करवाया है। इस फोटोशूट में वह गाउन पहनकर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। इस फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। एक तरफ जहां बिपाशा बसु के फैंस को ये तस्वीरें बहुत ही शानदार लगी हैं वहीं कुछ लोग इन तस्वीरों के देखने के बाद बिपाशा बसु को भला-बुरा कह रहे हैं। लोगों ने इन तस्वीरों पर जमकर कमेंट्स किए हैं।

बिपाशा बसु ने कराया मेटरनिटी फोटोशूट

बिपाशा बसु ने कराया मेटरनिटी फोटोशूट

आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने जैसे ही अपने मेटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं वह जमकर ट्रोल होने लग गईं। कुछ लोगों को उनका ये बोल्ड अंदाज बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है। वह बिपाशा बसु को खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं। कुछ लोग इन तस्वीरों पर जमकर अपना गुस्सा उतार रहे हैं।

सोशल मीडिया पर लोगों ने कहीं ऐसी बातें

सोशल मीडिया पर लोगों ने कहीं ऐसी बातें

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं इन तस्वीरों को एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। गोल्डन गाउन पहनकर प्रेग्नेंट बिपाशा बसु इन फोटोज में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुईं नजर आ रही हैं। उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- हर समय खुद से प्यार करो। उस शरीर से प्यार करो जिसमें तुम रहते हो।

पति करण सिंह ग्रोवर ने किया ऐसा कमेंट

पति करण सिंह ग्रोवर ने किया ऐसा कमेंट

आपको बता दें कि बिपाशा बसु के इस पोस्ट पर उनके पति करण सिंह ग्रोवर ने भी कमेंट किया है। उन्होंने लिखा है- मैं उस बॉडी से प्यार करता हूं, जिसमें तुम हो। मैं तुमसे हर समय प्यार करता हूं। पति करण ग्रोवर के अलावा कई दूसरे सेलेब्स ने भी बिपाशा बसु की तस्वीरों पर अपना प्यार लुटाया है। बिपाशा बसु के फैंस को भी उनकी ये तस्वीरें खूब पसंद आ रही हैं।

लोगों ने कहा- बेशर्म औरत है ये एक्ट्रेस

लोगों ने कहा- बेशर्म औरत है ये एक्ट्रेस

वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स बिपाशा बसु को इन तस्वीरों के लिए खरी खोटी सुना रहे हैं। इन लोगों ने बिपाशा के इस पोस्ट पर नेगेटिव कमेंट्स किए हैं और अपनी नाराजगी जाहिर की है। एक सोशल मीडिया यूजर ने बिपाशा बसु की इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा है- इतनी बेशर्म औरत लग रही हो तुम....प्रेग्नेंसी को मजाक बनाकर रख दिया है। ऐसे फोटोशूट कराते हो कि प्रेग्नेंट औरत भी शर्मा जाएगी। वहीं एक और यूजर ने लिखा है- इस बेशर्म औरत ने तो कैमरे के सामने कपड़े ही उतार दिए..ऐसे होता है क्या फोटोशूट।

देबिना बनर्जी ने भी कराया था फोटोशूट

देबिना बनर्जी ने भी कराया था फोटोशूट

इससे पहले टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी ने भी अपना मेटरनिटी फोटोशूट करवाया था और उसका एक मेकिंग वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। ऐसे में कुछ लोगों ने उनका भी विरोध किया था। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने देबिना के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा था- लोग अपने इंडियन कल्चर को भूलते जा रहे हैं। वेस्टर्न कल्चर हमारा कॉपी करते हैं और इन लोगों को देख लो..हद ही है। इन्हें बॉडी दिखाना है, कुछ भी हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+