Prashant Tamang Last Rites: कौन देगा मुखाग्नि, कहां होगा अंतिम संस्कार? अपने पीछे किन्हें छोड़ गए प्रशांत तमांग
Prashant Tamang Last Rites: भारतीय संगीत जगत आज गहरे सदमे में है। पहाड़ों से निकलकर देशभर के दिलों पर राज करने वाले, सादगी और मेहनत की पहचान बने गायक-अभिनेता प्रशांत तामांग (Singer Actor Prashant Tamang Death) अब हमारे बीच नहीं रहे। 'इंडियन आइडल सीजन 3' जीतकर रातों-रात स्टार बने प्रशांत की आवाज में सिर्फ सुर ही नहीं, बल्कि संघर्ष, उम्मीद और सपनों की गूंज थी।
दिल्ली में अचानक आए दिल के दौरे ने 43 वर्ष की उम्र में उनकी जिंदगी की धुन को हमेशा के लिए थाम दिया। उनके जाने से न सिर्फ उनका परिवार, बल्कि करोड़ों प्रशंसक और पूरा मनोरंजन जगत शोक में डूब गया है। प्रशांत तामांग को रविवार सुबह दिल्ली में अचानक दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।

Prashant Tamang Death: दिल्ली में ली अंतिम सांस
मिली जानकारी के अनुसार, 11 जनवरी को प्रशांत अपने दिल्ली स्थित घर पर थे, तभी उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उन्हें तुरंत द्वारका के पास एक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां सुबह करीब 9 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कुछ दिन पहले ही वे अरुणाचल प्रदेश में एक लाइव शो करके लौटे थे।
ये भी पढ़ें: 'I Love You Daddy', Prashant Tamang की मौत के बाद वायरल हुआ बेटी का वीडियो, रो पड़ा देखने वाला हर इंसान!
Prashant Tamang Career: दार्जिलिंग से देशभर की पहचान तक
प्रशांत तामांग का जन्म दार्जिलिंग में हुआ था। उनके जीवन की कहानी संघर्ष और मेहनत से भरी रही। पिता के निधन के बाद उन्होंने कोलकाता पुलिस में कांस्टेबल की नौकरी की। वहीं पुलिस ऑर्केस्ट्रा में गाते हुए उनकी आवाज सबको पसंद आने लगी। साथियों के कहने पर उन्होंने 'इंडियन आइडल सीजन 3' में हिस्सा लिया और साल 2007 में जीत हासिल कर देशभर में मशहूर हो गए।
गायन के बाद अभिनय में भी सफलता
सिंगिंग के बाद प्रशांत ने अभिनय की दुनिया में भी कदम रखा। उन्होंने कई नेपाली फिल्मों में काम किया और दर्शकों का दिल जीता। हाल ही में वे चर्चित वेब सीरीज 'पाताल लोक सीजन 2' में नजर आए थे, जहां उनके अभिनय की खूब तारीफ हुई। सलमान खान की आगामी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' में नजर आने वाले हैं। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के कई लोगों ने उनके निधन को बड़ी क्षति बताया है।
खुशहाल परिवार छोड़ गए पीछे (Prashant Tamang Family)
प्रशांत अपने परिवार के बेहद करीब थे। उन्होंने साल 2011 में गीता थापा से शादी की थी। उनकी एक छोटी बेटी है, जिससे वे बहुत प्यार करते थे। सोशल मीडिया पर वे अक्सर बेटी आरिया (Ariah Tamang) के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते थे। उनके जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
कब और कहां होगा प्रशांत का अंतिम संस्कार? (Prashant Tamang Last Rites)
प्रशांत तामांग के निधन के बाद अब उनके प्रशंसकों और करीबियों के बीच सबसे बड़ा सवाल उनकी अंतिम विदाई को लेकर बना हुआ है। वर्तमान में यह चर्चा जोरों पर है कि क्या उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक शहर दार्जिलिंग ले जाया जाएगा या फिर उनकी अंतिम विदाई दिल्ली में ही संपन्न होगी।
ताजा अपडेट के अनुसार प्रशांत तमांग के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक शहर दार्जिलिंग ले जाया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार वहीं किया जाएगा। प्रशांत के पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं। सालों पहले उनके निधन के बाद प्रशांत ने ही घर की पूरी जिम्मेदारी संभाली थी। अब उनके परिवार में उनकी पत्नी और महज 3 साल की मासूम बेटी आरिया (Ariah) हैं।
पिता के साये से महरूम इस छोटी सी बच्ची और शोकाकुल परिवार के बीच अब यह सस्पेंस बना हुआ है कि प्रशांत की अंतिम रस्में कौन निभाएगा और उन्हें मुखाग्नि कौन देगा? प्रशांत के अन्य करीबी रिश्तेदारों की जानकारी सोशल मीडिया पर उपलब्ध नहीं है। इस वजह से ये कहना और भी मुश्किल हो जाता है कि उन्हें मुखाग्नि कौन देगा। पहाड़ के इस लाड़ले सितारे की आखिरी विदाई की जगह और विधि को लेकर अभी आधिकारिक फैसले का इंतजार है।
शोक में डूबे प्रशंसक और कलाकार
प्रशांत के निधन की खबर फैलते ही सोशल मीडिया पर शोक संदेशों की बाढ़ आ गई। फैंस से लेकर कलाकारों तक सभी उन्हें याद कर रहे हैं। अभी यह तय नहीं हुआ है कि उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में होगा या दार्जिलिंग में।
प्रशांत तामांग सिर्फ एक गायक नहीं थे, बल्कि मेहनत और सादगी की मिसाल थे। अपनी सुरीली आवाज और सरल स्वभाव से उन्होंने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। संगीत प्रेमियों के बीच उनकी यादें हमेशा जिंदा रहेंगी।
ये भी पढ़ें: Prashant Tamang Death: कौन थे 'पाताल लोक-2' के खतरनाक स्नाइपर डैनियल प्रशांत? निधन से शोक में डूबी इंडस्ट्री
-
Dhurandhar 2 BO Collection Day 13: 1400 करोड़ के पार हुई 'धुरंधर 2', बॉक्स ऑफिस पर 13वें दिन रच दिया इतिहास -
'Rajesh Khanna ने मुझसे शादी नहीं की, 8 साल तक वो मेरे साथ', 63 साल की एक्ट्रेस का सच, सुन्न हुई इंडस्ट्री -
Saba Ibrahim के रेस्तरां में लगा ताला, अचानक बंद हुआ 'खुशामदीद', क्या LPG Cylinder ने मचाई तबाही? -
कौन हैं 27 साल की Sona Dey? खेसारी लाल यादव के साथ सरेआम किया रोमांस? 'कमर में दागी' ने काटा बवाल -
Neha Sharma Exclusive Content: बिहार पूर्व MLA की बेटी की क्या मजबूरी? ₹299 में बेच रहीं एक्सक्लूसिव Photos -
Raja Shivaji Teaser Out: 'राजा शिवाजी' का दमदार टीजर रिलीज, Riteish Deshmukh के लुक ने मचाया तहलका -
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक?












Click it and Unblock the Notifications