Prashant Tamang की मौत के 24 घंटे के बाद परिवार का शॉकिंग खुलासा, बोले- 'रात को सोए और फिर', क्या है सच?
Prashant Tamang Death: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग के निधन ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को गहरे सदमे में डाल दिया है। मशहूर सिंगर और एक्टर प्रशांत तमांग का गत 11 जनवरी 2026 (रविवार) को दिल्ली में निधन हो गया। वह 43 वर्ष के थे।
'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग का निधन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रशांत तमांग को अचानक स्ट्रोक आया था जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सिंगर की मौत पर परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
-पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रशांत तमांग गत 10 जनवरी 2026 (शनिवार) रात को बिल्कुल स्वस्थ थे और वह रात में सामान्य रूप से सोने के लिए गए थे लेकिन रविवार सुबह जब वह नहीं उठे तो उनके परिवार वाले उन्हें तुरंत माता चानन देवी अस्पताल,जनकपुरी लेकर पहुंचे। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
-पुलिस ने बताया है कि दिवंगत सिंगर के परिवार और रिश्तेदारों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि परिजनों ने किसी भी तरह की संदिग्ध परिस्थिति या गड़बड़ी की आशंका से साफ इनकार किया है।
-प्रशांत तमांग के परिवार का कहना है कि उन्हें किसी भी प्रकार की गड़बड़ी का संदेह नहीं है। परिवार ने बताया कि प्रशांत शनिवार रात को बिल्कुल सही थे। वह अच्छी तरह सोए थे लेकिन रविवार सुबह नहीं उठे।
करीबी दोस्त महेश सेवा का बयान
प्रशांत तमांग के करीबी मित्र और सिंगर महेश सेवा ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए कहा था- 11 जनवरी 2026 (रविवार) सुबह करीब 9 बजे प्रशांत का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। परिवार उन्हें अस्पताल ले गया था लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। कुछ दिन पहले ही मेरी उनसे बात हुई थी और वह पूरी तरह स्वस्थ थे। उनके जाने की खबर ने मुझे झकझोर कर रख दिया है।
संघर्ष से सफलता तक का सफर
प्रशांत तमांग का जन्म 4 जनवरी 1983 को पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में एक नेपाली भाषी गोरखा परिवार में हुआ था। उनके पिता पश्चिम बंगाल पुलिस में तैनात थे और ड्यूटी के दौरान उनका निधन हो गया था। परिवार की जिम्मेदारी संभालने के लिए प्रशांत को कम उम्र में ही स्कूल छोड़ना पड़ा था और उन्होंने अपने पिता की नौकरी ज्वाइन की थी।
इंडियन आइडल से बदली किस्मत
दोस्तों के लगातार प्रोत्साहन के बाद प्रशांत तमांग ने साल 2007 में सिंगिंग रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल सीजन 3' के लिए ऑडिशन दिया था। अपनी भावनात्मक आवाज और सादगी से उन्होंने देशभर के दर्शकों का दिल जीत लिया था और शो के विनर बने थे। इसके बाद साल 2010 में उन्होंने अपना पहला म्यूजिक एल्बम 'धन्यवाद' रिलीज किया था।
एक्टिंग में भी बनाई अलग पहचान
-सिंगिंग के बाद प्रशांत तमांग ने एक्टिंग की दुनिया में भी कदम रखा था। हाल ही में वह पॉपुलर वेब सीरीज 'पाताल लोक सीजन 2' में डेनियल लेचो नाम के खतरनाक किरदार में नजर आए थे, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
-इसके अलावा प्रशांत तमांग बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' में भी दिखाई देने वाले थे जो 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
परिवार के लिए छोड़ गए गहरा सूनापन
प्रशांत तमांग के परिवार की बात करें तो वह अपने पीछे पत्नी गीता थापा और चार साल की बेटी आरिया तमांग को छोड़ गए हैं। प्रशांत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे और अक्सर अपनी पत्नी और बेटी के साथ खूबसूरत पल शेयर किया करते थे।
इंडस्ट्री में शोक की लहर
प्रशांत तमांग के अचानक निधन से म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। फैंस और सेलेब्स सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications