कृषि कानूनों की वापसी पर बोले प्रकाश राज- संघर्षरत किसानों ने बादशाह को घुटनों पर ला दिया
नई दिल्ली, 19 नवंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एक साल पहले लागू किए गए तीन नए कृषि कानून को वापस लेने का फैसला सुनाया। इस फैसले से देश भर के किसान खुशी जाहिर कर रहे हैं। पीएम मोदी के इस फैसल का जहां उनके सहयोगी नेता और अभिनेता तारीख कर रहे हैं वहीं कुछ विपक्षी इस पर तंज कस रहे हैं। इनमें एक्टर प्रकाश राज का नाम भी जुड़ चुका है।

मोदी सरकार के फैसलों और उनकी नीतियों पर समय-समय पर बेबाकी से अपनी राय रखने वाले प्रकाश राज ने अपनी दमदार आवाज में किसानों पर आधारित एक वीडियो शेयर किया इसके साथ ही लिखा- मेरे देश के अथक संघर्षरत किसानों ने बादशाह को घुटनों पर ला दिया है... तीन कृषि कानूनों के खिलाफ, किसान विरोध के समर्थन में मेरे द्वारा सुनाई गई कविता.. इसके साथ प्रकाश राज ने हैशटैग के साथ लिखा जय किसान, सिर्फ कह रहा हूं!
The relentless fighting farmers of my country have brought the KING on his knees … sharing @anitanairauthor poem narrated by me in support of #FarmersProtest against 3 #farmlaws.. #JaiKisan #justasking pic.twitter.com/9c3AF1x3AC
— Prakash Raj (@prakashraaj) November 19, 2021












Click it and Unblock the Notifications