प्रकाश राज ने इस खास वजह से फिर से रचाई पत्नी पोनी के साथ शादी, किस करते हुए फोटो वायरल
मुंबई, 25 अगस्त: मशहूर फिल्म एक्टर प्रकाश राज की पोनी वर्मा के साथ शादी को 1 साल हो गए हैं। पोनी और प्रकाश राज ने मंगलवार को को अपनी शादी की 11वीं सालगिरह मनाई है। जिसकी तस्वीरें प्रकाश ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की है। दोनों की ये वेडिंग एनिवर्सरी इस वजह से खास रही क्योंकि पोनी और प्रकाश ने इस दौरान एक बार फिर शादी की। ऐसा उन्होंने अपने बेटे के लिए किया है।
Recommended Video

बेटे के लिए हमने फिर से शादी की
प्रकाश राज ने शादी की सालगिरह के जश्न और फिर से शादी की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा है कि आज मैंने और पोनी ने दोबारा शादी की। ऐसा इसलिए क्योंकि मेरा बेटा वेदांत अपनी आंखों के सामने हमें शादी करते हुए देखना चाहता था। इसलिए अपनी शादी की 11वीं सालगिरह पर हम फिर से शादी के बंधन में बंध गए।

तस्वीरें हो रहीं वायरल
प्रकाश ने सोशल मीडिया पर इस जश्न की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में प्रकाश उनकी पत्नी पोनी, बेटा वेदांत और बेटियां मेघना और पूजा नजर आ रही हैं। एक फोटो में प्रकाश पत्नी को घुटनों पर बैठ रिंग पहनाते दिख रहे हैं। दूसरे फोटो में दोनों किस करते नजर आ रहे हैं। एक और तस्वीर में प्रकाश पत्नी और तीनों बच्चों के साथ दिख रहे हैं।

2010 में की थी राज और पोनी ने शादी
प्रकाश राज ने ललिता से पहली शादी की थी। ललिता से उनको दो बेटियां हैं। 2009 में दोनों अलग हो गए थे। जिसके बाद 2010 में राज ने पोनी से शादी की। कल यानी 24 अगस्त को प्रकाश राज और पोनी वर्मी की शादी को 11 साल पूरे हो गए। पोनी भी फिल्मों से जुड़ी हैं और कोरियाग्राफर हैं। वहीं प्रकाश राज की बात करें तो साउथ की फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ बॉलीवुड में भी उनकी काफी शोहरत है। उनके नाम पर कई सुपरहिट फिल्में हैं। प्रकाश राजनीति और सामाजिक कामों में भी सक्रिय रहते हैं। वो लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications