शादी के डेढ़ महीने बाद इस फेमस एक्ट्रेस का हुआ ऐसा हाल, परेशान हालत में पति के सामने ही की ऐसी हरकत

Prajakta Koli Video: एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर प्राजक्ता कोली ने जब से अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड वृशांक खनल से शादी की है, तब से वह सुर्खियों में छाई हई हैं। हालांकि शादी के डेढ़ महीने बाद ही प्राजक्ता का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर कोई हैरान हो रहा है।

प्राजक्ता कोली का वायरल वीडियो
प्राजक्ता कोली ने खुद अपना एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसे देखकर लग रहा है कि वो अपने पति से परेशान हो गई हैं। प्राजक्ता का ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्राजक्ता काफी परेशान नजर आ रही है।

Prajakta Koli Video

वीडियो में परेशान नजर आई प्राजक्ता कोली

आपको बता दें कि प्राजक्ता कोली का ये एक फनी वीडियो जिसे देखकर आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। वायरल हो रहे वीडियो में प्राजक्ता कोली बोतल से वाइन पीती नजर आ रही हैं। उनके इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

प्राजक्ता ने परेशान होकर पी ली वाइन

प्राजक्ता ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- जब आपने सनसेट फोटोज के लिए शादी की हो और अब आपको एक लड़के के साथ रहना पड़ रहा है। वीडियो में पहले प्राजक्ता दो घूंट वाइन गिलास में डालकर वृशांक को देती हैं और उसके बाद खुद डायरेक्ट बोतल से ही वाइन पीने लगती हैं।

लोगों ने किए जमकर कमेंट्स

प्राजक्ता कोली ने इस वीडियो को शेयर करते हुए, 'थू थू थू' और नजर वाली इमोजी भी पोस्ट की है। आपको बता दें कि प्राजक्ता की इस तरह की मस्ती देखकर फैंस अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

फरवरी 2025 में हुई थी प्राजक्ता की शादी

जानकारी के अनुसार प्राजक्ता कोली और वृशांक खनल ने फरवरी 2025 में शादी की है। उनकी शादी की फोटोज और वीडियोज जमकर वायरल हुई थीं। कपल की शादी बड़ी ही धूमधाम से मराठी और नेपाली दोनों रीति-रिवाज हुए थे। दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+