Year Ender: प्रभास की 'Spirit' बिना टीजर-पोस्टर के ₹160 करोड़ में OTT पर बिकी, इस साल की सबसे बड़ी फिल्म!
Prabhas Spirit OTT: प्रभास और संदीप रेड्डी वांगा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'स्पिरिट' अभी शूटिंग के शुरुआती चरण में है, लेकिन इसके बावजूद यह फिल्म चर्चा के केंद्र में है। ताज़ा रिपोर्टों के मुताबिक, फिल्म के डिजिटल स्ट्रीमिंग अधिकार लगभग ₹160 करोड़ की भारी-भरकम रकम में बिके हैं। यह डील इतनी बड़ी मानी जा रही है कि फिल्म की आधिकारिक शूटिंग पूरी होने से पहले ही इसका आधा बजट निकल चुका है।

संदीप रेड्डी वांगा पहले ही बता चुके हैं कि 'स्पिरिट' करीब ₹300 करोड़ के मेगा बजट पर बनाई जा रही है। ऐसे में डिजिटल राइट्स की यह शुरुआती कमाई फिल्म की वित्तीय सुरक्षा के लिहाज़ से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
किस ओटीटी प्लेटफॉर्म ने खरीदे अधिकार?
हालाँकि मेकर्स की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन उद्योग से जुड़े सूत्रों और सैक्निल्क की रिपोर्टों के अनुसार, फिल्म के सभी भाषाओं के डिजिटल अधिकार नेटफ्लिक्स ने हासिल किए हैं। यदि यह बात सही है, तो यह सौदा तेलुगु सिनेमा की शीर्ष ओटीटी डील्स में शामिल हो जाएगा।
तेलुगु सिनेमा की सबसे बड़ी ओटीटी डील
- 'पुष्पा 2' को 275 करोड़ रुपये
- 'कल्कि 2898' को 375
- RRR को 325 करोड़ रुपये
प्रभास-वांगा की जोड़ी का क्रेज़
'स्पिरिट' को लेकर सोशल मीडिया से लेकर ट्रेड सर्किट तक भारी उत्साह है। यह उत्सुकता मुख्य रूप से प्रभास के वांगा के साथ पहली बार काम करने के कारण है। वांगा की फिल्मों 'अर्जुन रेड्डी', 'कबीर सिंह' और 'एनिमल' ने जिस तरह बॉक्स ऑफिस पर आक्रामक सफलता हासिल की, उसी आधार पर 'स्पिरिट' से भी बड़े धमाके की उम्मीद की जा रही है। हाल ही में हैदराबाद में एक कॉलेज में इसका मुहूर्त शॉट फिल्माया गया था, जिसमें प्रभास एक पुलिस अधिकारी के रूप में एक्शन करते दिखे। बताया जा रहा है कि यह भूमिका उनके करियर की सबसे एग्रेसिव और तीव्र भूमिकाओं में से एक होगी।
अन्य प्रभास फिल्मों की डील पर संकट
दिलचस्प बात यह है कि जहाँ 'स्पिरिट' को ओटीटी मार्केट में शानदार प्रतिक्रिया मिली है, वहीं प्रभास की दो आगामी फिल्में-'फौजी' और 'द राजा साब'-डिजिटल राइट्स बेचने में संघर्ष कर रही हैं। सूत्रों के अनुसार, 'द राजा साब' की डील काफी समय से पेंडिंग है, जबकि 'फौजी' के लिए तो खरीदारों की दिलचस्पी भी कम दिखाई दे रही है।












Click it and Unblock the Notifications