स्वतंत्रता दिवस पर प्रभास ने दिया फैंस को तोहफा, 'सालार' में दिखेगा उनका खौफनाक अवतार
एक्टर प्रभास की फिल्म 'सालार' एक हाई-वोल्टेज एक्शन मूवी है, जो पूरी तरह से रोमांच और एडवेंचर से भरी हुई है।
मुंबई, 15 अगस्तः फिल्म 'बाहुबली' में अपनी दमदार एक्टिंग से पूरी दुनिया को हैरान करने वाले साउथ के फेमस एक्टर प्रभास जल्द ही एक और नई जानदार मूवी में नजर आने वाले हैं। प्रभास इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सालार' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। खबर है कि प्रभास की इस अपकमिंग फिल्म के डायरेक्टर केजीएक जैसी ब्लॉकबस्टर मूवी बनाने वाले प्रशांत नील हैं। आज 15 अगस्त पर यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया है। सिर्फ इतना ही नहीं, इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार इस फिल्म में प्रभास अब तक के सबसे खौफनाक अवतार में नजर आने वाले हैं।

दिखेगा प्रभास का खौफनाक अवतार
फिल्म 'सालार' एक हाई-वोल्टेज एक्शन मूवी है, जो पूरी तरह से रोमांच और एडवेंचर से भरी हुई है। इस फिल्म को भारत के कई खूबसूरत इलाकों के साथ साथ मिडिल ईस्ट और अफ्रीका जैसे कई देशों में शूट किया गया है। खबर है कि प्रोजेक्ट का पहला शेड्यूल पूरा हो चुका है और प्रभास जल्द ही फिल्म के लास्ट शेड्यूल को भी पूरा कर लेंगे। वहीं बाकी टीम फिल्म के वीएफएक्स पर तेजी से काम कर रही है। वीएफएक्स के लिए फिल्म के निर्माताओं ने एक विदेशी स्टूडियो को हायर किया है।
15 अगस्त के मौके पर फैंस को दिया तोहफा
आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक्टर प्रभास ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'सालार' का नया पोस्टर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए प्रभास ने कैप्शन में लिखा है- सालार का एरा शुरू हो गया है। आपसे सिनेमाघरों में मिलते हैं। 28 सितंबर 2023 को। #Salaar। आपको बता दें कि इस फिल्म में प्रभास के साथ साउथ की फेमस एक्ट्रेस श्रुति हासन भी नजर आएंगी। ये फिल्म भारत में 5 भाषाओं में रिलीज होगी। लोगों में फिल्म 'सालार' को लेकर अभी से उत्साह नजर आने लगा है।












Click it and Unblock the Notifications