'अबीर गुलाल' के बाद प्रभास की 'फौजी' भी होगी बैन? आखिर क्या है मेकर्स का झोल-झाल, एक क्लिक में समझिए
Prabhas Fauji Film Controversy: 9 मई 2025 को सिनेमाघरों में अबीर गुलाल फिल्म रिलीज के लिए शेड्यूल्ड थी। थी इसलिए, क्योंकि अब ये फिल्म भारत में बैन हो गई है। इसकी वजह फिल्म में पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान का होना है। पहलगाम घटना के बाद इस फिल्म का विरोध होना शुरू हुआ। जिसके बाद सरकार ने इसे बैन करने का फैसला लिया।
अब इस फिल्म के बाद एक और फिल्म चर्चा में आ गई है। प्रभास की फौजी, क्योंकि इस फिल्म में भी पाकिस्तानी कनेक्शन है। इस रिपोर्ट में हम आपको फिल्म से जुड़ी छोटी-छोटी चीजें हम आपको विस्तार से बताते हैं कि आखिर क्यों बैन होगी फिल्म?

फिल्म फौजी पिछले साल अनाउंस किया गया। 17 अगस्त 2024 को फिल्म का मुहूर्त रखा गया। इसे टी-सीरीज और मैत्रीय मूवीज मिलकर बना रहा है। ये फिल्म हिस्टोरिकल फिक्शन जॉनर पर होगी। रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म प्री-इंडिपेंडेंस एरा के बैकड्रॉप पर सेट होगी और 1940 की एक घटना से प्रेरित है। इसमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस को भी दिखाएगी। माना जा रहा है कि प्रभास उनकी आर्मी आजाद हिंद फौज में काम करते हुए नजर आ सकते हैं। ये फिल्म का प्लॉट और मोटा-माटी कहानी है।
अब बात ये है कि आखिर ये क्यों बैन हो सकती है?
इसकी वजह फिल्म की हिरोइन Iman Esmail हो सकती हैं। क्योंकि उनका कनेक्शन पाकिस्तान से है। ईमान एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर, डांस कोरियोग्राफर और कंटेंट क्रिएटर हैं। सोशल मीडिया पर इनकी अच्छी खासी फॉलोइंग है। ईमान का जन्म 20 अक्टूबर, 1995 को भारत के दिल्ली में हुआ था,लेकिन वो लॉस एंजिल्स में रहती हैं। IMDb पेज की माने तो उनके पिता इकबाल इस्माइल पाकिस्तानी आर्मी में थे। फिर उनका परिवार कैलिफोर्निया शिफ्ट हो गया। लेकिन अचानक ईमान ने अपने सारे अकाउंट्स में अपना नाम ईमानवी कर लिया। इसके बाद उनके ट्वीटर अकाउंट में जो पहली पोस्ट दिखी वो प्रभास के साथ दिखी। जो फौजी के मुहूर्त की है। तब ये कहा जाने लगा था कि मेकर्स ने ईमान का नाम बदलवा दिया है। ताकि फिल्म को आगे रिलीज होने में कोई दिक्कत नहीं हो। लेकिन अब ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है। लोग इस फिल्म पर भी रोक लगाने की मांग कर रहे हैं।
पहलगाम घटना के बाद ईमानवी को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा और फिल्म से निकालने की मांग भी उठने लगी। जिसके बाद उन्होने एक बयान जारी किया। उन्होंने लिखा, मैं उन अफवाहों और झूठों पर भी बात करना चाहती हूं, जो मेरे परिवार और मेरी पहचान के बारे में फेक न्यूज सोर्स और ऑनलाइन मीडिया के ज़रिए फैलाई गई हैं। ताकि विवाद पैदा किया जा सके और नफरत फैलाई जा सके। सबसे पहले, मेरे परिवार में कोई भी व्यक्ति कभी भी पाकिस्तानी सेना से जुड़ा नहीं रहा है या वर्तमान में किसी भी तरह से जुड़ा नहीं है। यह और कई अन्य झूठ ऑनलाइन ट्रोल द्वारा केवल नफ़रत फैलाने के उद्देश्य से गढ़े गए हैं। सबसे निराशाजनक बात यह है कि वैध समाचार आउटलेट, पत्रकार और सोशल मीडिया पर मौजूद लोग अपने स्रोत की जांच करने में विफल रहे और इसके बजाय केवल इन निंदनीय बयानों को दोहराया है।
ईमानवी ने आगे लिखा, मैं एक प्राउड भारतीय अमेरिकी हूं जो हिंदी, तेलुगु, गुजराती और अंग्रेजी बोलती हूं। मेरा जन्म लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में हुआ था। जब मेरे माता-पिता युवावस्था में कानूनी रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका में आकर बस गए थे। इसके तुरंत बाद वे अमेरिकी नागरिक बन गए। यूएसए में अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद मैंने एक एक्ट्रेस, कोरियोग्राफर और डांसर के रूप में कला में अपना करियर बनाया। इस क्षेत्र में बहुत काम करने के बाद, मैं भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के अवसर पाकर बहुत आभारी हूं। उसी फिल्म इंडस्ट्री का मेरे जीवन पर बहुत प्रभाव रहा है।
अब देखना ये है कि क्या प्रभास की फिल्म फौजी पर भी रोक लगती है? या क्या होता है? ये तो वक्त ही बताएगा। लेकिन हम आपको इस फिल्म और घटना से जुड़ी अपडेट्स लगतार देते रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications