क्या प्रभास ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए दान किए 50 करोड़ रुपए? उठाएंगे खाने का खर्च? जानें क्या है सच
Prabhas Ram Mandir: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। उन्हें लेकर खबर आ रही थी कि उन्होंने अयोध्या के राम मंदिर में 50 करोड़ रुपए का दान दिया है। सिर्फ इतना ही नहीं कहा जा रहा था कि राम मंदिर के उद्घाटन सामरोह के दिन सामरोह में शामिल होने वाले सभी लोगों के खाने की व्यवस्था भी प्रभास ने ही की है।
क्या प्रभास ने दान में दिए 50 करोड़ रुपए?
प्रभास इस कार्यक्रम में शामिल होंगे या नहीं, ये तो फिलहाल पता नहीं, पर उनके 50 करोड़ रुपये के दान की जमकर चर्चा हो रही है। लेकिन क्या सच में प्रभास ने ऐसा किया है या फिर इसके पीछे कोई और बात है।

प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 22 जनवरी 2024 को होगा
हाल ही में ऐसी खबरें आई थीं, जिनमें दावा किया जा रहा था कि ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सालार' के लीड एक्टर प्रभास ने अयोध्या के राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 50 करोड़ रुपये का दान दिया है। आपको बता दें कि राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आगामी 22 जनवरी 2024 को होगा।
राम मंदिर उद्घाटन में शामिल हो सकते हैं प्रभास
अयोध्या के राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा बिजनेस और खेल से लेकर बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की कई मशहूर हस्तियां शामिल होंगी। वहीं साउथ इंडस्ट्री की बात करें तो इस कार्यक्रम में मोहनलाल से लेकर रजनीकांत और प्रभास तक के शामिल होने के चर्चे हैं।
फर्जी है प्रभास के दान देने की खबर
आपको बता दें कि प्रभास का इन खबरों पर अभी तक कोई रिएक्शन नहीं आया कि उन्होंने राम मंदिर के लिए 50 करोड़ रुपए दान किए हैं या नहीं, लेकिन उनके एक करीबी ने इस खबर को पूरी तरह से फर्जी बताया है।
प्रभास की टीम के मेंबर ने बताया दान का सच
प्रभास की टीम से जुड़े एक सोर्स ने इंडियाटुडे से बात करते हुए कहा है कि प्रभास के 50 करोड़ के दान वाली खबर एकदम फर्जी है। जानकारी के अनुसार आंध्र प्रदेश के विधायक चिरला जग्गीरेड्डी ने दावा किया था कि प्रभास राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन खाने-पीने का सारा खर्चा उठाएंगे। वहीं प्रभास की टीम के सोर्स ने इस बात का भी खंडन किया है।
टीम के मेंबर ने कहा- खाने का खर्च भी प्रभास नहीं कर रहे हैं
प्रभास की टीम के उस सदस्य ने बताया- प्रभास ने न तो मंदिर के लिए 50 करोड़ रुपये का दान दिया है और न ही उन्होंने कहा है कि वह प्राण प्रतिष्ठा के समारोह में भोजन पर होने वाले खर्च का जिम्मा उठाएंगे। ये सारी फर्जी बातें हैं। इसमें बिल्कुल सच्चाई नहीं है।
समारोह में शामिल होंगे करीब 8 हजार लोग
आपको बता दें कि मुख्य कार्यक्रम से पहले ही राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला की मूर्ति की स्थापना कर दी गई। अब आगामी 22 जनवरी 2024 को प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा जो दोपहर 12:15 या 12:45 बजे के बीच शुरू होगा। खबरे हैं कि इस समारोह में करीब 8 हजार लोग शामिल हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications