फिल्म 'शमशेरा' का पोस्टर हुआ Leak, रणबीर कपूर के लुक ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल
फिल्म 'शमशेरा' का पोस्टर सोशल मीडिया पर लीक हो गया है, जिसमें रणबीर कपूर खतरनाक अवतार में नजर आ रहे हैं।
मुंबई, 18 जूनः बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के ट्रेलर के रिलीज होने के बाद से सुर्खियों में छाए हए हैं। एक तरफ जहां कई लोगों को 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद आया है वहीं कुछ लोग इसकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर का अवतार देखने के बाद फैंस उनकी अगली फिल्म 'शमशेरा' का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैंस रणबीर कपूर की 'शमशेरा' फिल्म को लेकर भी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म 'शमशेरा' का पोस्टर सोशल मीडिया पर लीक हो गया है, जिसमें रणबीर कपूर खतरनाक अवतार में नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का ये दावा कितना सही है, इस पर कुछ भी कहना अभी कठिन होगा, क्योंकि मेकर्स की तरफ से इस पर अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

सोशल मीडिया पर 'शमशेरा' का पोस्टर हुआ लीक
फिल्म 'शमशेरा' का पोस्टर सोशल मीडिया पर लीक होने के बाद फैंस रणबीर कपूर का लुक देखकर हैरान हो गए हैं। आपको बता दें कि जैसे ही फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, ट्विटर पर #Shamshera ट्रेंड होने लगा है। सोशल मीडिया यूजर्स रणबीर कपूर के पोस्टर को लगातार शेयर कर इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार इस फिल्म में रणबीर कपूर एक डकैत का रोल निभा रहे हैं। ऐसे में उनके पोस्टर में भी उनका लुक एकदम जबरदस्त नजर आ रहा है। कुछ लोग फिल्म के इस पोस्टर को देखकर उनकी तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग रणबीर के लुक की तुलना फिल्म 'थॉर : लव एंड थंडर' के पोस्टर से करने लगे हैं।












Click it and Unblock the Notifications