एक महीने के भीतर फिल्म इंडस्ट्री को लगा चौथा झटका, 39 की उम्र में एक्ट्रेस का हुआ निधन

बेंगलुरू, 23 फरवरी: एक महीने में फिल्म इंडस्ट्री को चौथा बड़ा झटका लगा है। पॉपुलर कन्नड़ आरजे और एक्ट्रेस रचना (RJ Rchana) ने अचानक दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन से पूरे कर्नाटक में शोक की लहर है। 39 साल की एक्ट्रेस रचना का कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। मंगलवार को रचना के सीने में दर्द की शिकायत हुईं, जिसके बाद अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

अचानक सीने में दर्द की शिकायत

अचानक सीने में दर्द की शिकायत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रचना को बेंगलुरू के जेपी नगर स्थित अपने फ्लैट पर अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुईं, जिसके बाद उनको आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। रचना की असामयिक निधन ने कन्नड़ मनोरंजन इंडस्ट्री में शोक की लहर फैल गई है।

 कन्नड़ फिल्म में आईं थीं नजर

कन्नड़ फिल्म में आईं थीं नजर

बता दें कि आरजे रचना को रेडियो पर अपने काम के जरिए काफी शोहरत हासिल हुई थीं। हालांकि, उन्होंने करीब तीन साल पहले रेडियो जॉकी का काम छोड़ दिया था। साल 2013 की कन्नड़ फिल्म सिंपल अगी ओंध लव स्टोरी में वो दिखाई दी थीं, जिसमें एक्टर रक्षित शेट्टी मेन लीड रोल में थे।

रचना के निधन से फैंस को लगा बड़ा सदमा

रचना के निधन से फैंस को लगा बड़ा सदमा

महज 39 साल की कम उम्र में निधन के बाद कर्नाटक के कई राजनेताओं, बड़ी हस्तियों और उनके फैंस को बड़ा सदमा लगा है। एक साथ फिल्म में काम कर चुके एक्टर रक्षित शेट्टी ने ट्वीट करते हुए उनको श्रद्धांजलि दी, उन्होंने लिखा, "आपको #RJRachana प्यार से याद किया जाएगा! परिवार के लिए मेरी गहरी संवेदना। शांति!" वहीं बीजेपी के बेंगलुरु सेंट्रल से सांसद पीसी मोहन ने दुख व्यक्त करते हुए लिखा, " लोकप्रिय आरजे के निधन की खबर से स्तब्ध और दुखी हैं। पिछले एक दशक में वो अपने अनोखे सेंस ऑफ ह्यूमर के साथ बेंगलुरूवासियों के बीच एक घरेलू नाम बन गई थी।'

बेंगलुरू की लोकप्रिय रेडियो जॉकी थीं रचना

बेंगलुरू की लोकप्रिय रेडियो जॉकी थीं रचना

आपका बता दें कि आरजे रचना बेंगलुरू की लोकप्रिय रेडियो जॉकी थीं। वो कई सालों से रेडियो के जरिए लाखों लोगों का मनोरंजन कर रही थीं। इतना ही नहीं उनके काफी फैन फोलोइंग भी थी। लोग उनको सुनना काफी पसंद करते थे। इससे पहले पिछले साल कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार, जो अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते थे, उनका भी कार्डियक अरेस्ट के बाद निधन 46 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था।

एक महीने में इंडस्ट्री को चौथा झटका

एक महीने में इंडस्ट्री को चौथा झटका

एक्ट्रेस रचना के निधन के बाद फिल्म जगत को चौथा बड़ा सदम लगा है। इससे पहले भारत रत्न और महान सिंगर लता मंगेशकर का निधन हुआ था। फिर महाभारत में 'भीम' का किरदार निभाने वाले प्रवीण कुमार सोबती का भी हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया था। वहीं हाल ही में सिंगर और म्यूजिक कंपोजर बप्पी लहरी का भी 69 साल की उम्र में निधन हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+