पूनम पांडे की खुल गई पोल...! राखी सावंत को फोन पर बता रही थीं क्यों रचा 'मौत का षड्यंत्र', अब लीक हो गया ऑडियो
Poonam Pandey: पूनम पांडे ने 3 फरवरी को यह खुलासा कर पूरे देश को चौंका दिया कि वह 'जीवित' थीं। पूनम पांडे ने वीडियो जारी कर कहा कि उन्होंने सर्वाइकल कैंसर के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए ऐसा कदम उठाया है।
इसी बीच पूनम पांडे और राखी सावंत के बीच का एक लीक ऑडियो कॉल इस समय इंटरनेट पर वायरल हो रही है। ये फोन कॉल पूनम पांडे ने राखी सावंत को 3 फरवरी को अपनी मौत की कहानी दुनिया को बताने के बाद की थी। (वीडियो लिंक खबर के अंत में)

इस ऑडियो कॉल में पूनम पांडे राखी सावंत से कहती हैं कि, जब से उसने अपनी फर्जी मौत की खबर का खुलासा किया है तब से उन्हें सोशल मीडिया पर बहुत ट्रोलिंग और नफरत का सामना करना पड़ रहा है। ये ऑडियो कॉल 4 मिनट की है।
पूनम पांडे ने बताया क्यों पहले आकर नहीं बताई सच्चाई
ऑडियो कॉल में राखी अपनी मौत की झूठी कहानी फैलाने के लिए पूनम से गुस्सा भी दिख रही हैं। राखी पूनम से कहती हैं, ''तूझे ये तो पता चल गया होगा कि मैं तुमको कितना प्यार करती हूं। ये खबर सुनने के बाद मैं रोई हूं। तूझे ये मरने का नाटक नहीं करना चाहिए था।'
जिसपर पूनम कहती हैं, ''मैंने तुम्हारा वीडियो देखा है और मुझे माफ कर दो...कि मेरी वजह से तुम्हें परेशानी हुई है। मुझे बहुत गालियां पड़ रही हैं...और पता नहीं कैसे मैं ये सब झेलूंगी। मुझे नहीं पता था कि लोग इतना बड़ा इसको न्यूज बना देंगे।''
'मैंने साइन किया हुआ था...बताती तो फंस जाती...'
वीडियो में पूनम और राखी मराठी में भी बात कर रही हैं। बाद में पूनम ने कहा कि, ''मैं कैसे मीडिया में आकर बताती कि...मैं जिंदा हूं... एनजीओ के साथ एनडीए (गैर-प्रकटीकरण समझौते) पर साइन किया था। मैं बोल भी नहीं सकती थी किसी को मैं लीगल तौर पर फंस जाती। इसके बारे में मुझे बताने की अनुमति नहीं थी।''
इसके अलावा पूनम पांडे ने कहा कि उन्होंने इस काम के लिए पैसे नहीं लिए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी मां को भी कैंसर था।
इस लीक ऑडियो कॉल को हम खबर में एम्बेड नहीं कर रहे हैं क्योंकि इसमें कुछ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। आप ये लीक ऑडियो कॉल इस लिंक पर जाकर सुन सकते हैं।
बता दें कि पूनम ने घोषणा की कि वह 'जीवित' हैं, तो राखी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए एक वीडियो साझा किया। उन्होंने कहा था, "ऐसे कौन पब्लिसिटी करता है मरने का?"












Click it and Unblock the Notifications