'मुझे वोट दो मैं टॉपलेस हो जाऊंगी', पूनम ने Lock upp को बनाया डर्टी गेम, बार-बार कपड़े उतारने का वादा

नई दिल्ली, 30 अप्रैल: कंगना रनौत का शो लॉक अप शुरू से ही विवादों में रहा है। इस शो के कंटेस्टेंट अपने गेम से ज्यादा फालतू की हरकतों की वजह से जाने जाते हैं। साथ ही इसमें एडल्ट कमेंट की इतनी ज्यादा भरमार है कि आप इसे परिवार के साथ नहीं देख सकते। हाल ही में पूनम पांडे कैमरे के सामने ही नहाने बैठ गई थीं, जिसके बाद उनको काफी ट्रोल किया गया। अब उन्होंने फिर एक एडल्ट वादा किया है।

2011 से चल रहा 'वादे का खेल'

2011 से चल रहा 'वादे का खेल'

दरअसल पूनम पांडे ने 2011 में इंडिया के वर्ल्ड कप जीतने पर टॉपलेस होने का वादा किया था। इससे उनको खूब पब्लिसिटी मिली। यही फॉर्मूला अब वो लॉक अप में भी अपना रही हैं। हाल ही में उन्होंने कहा था कि अगर जनता उनको वोट करती है तो वो टॉपलेस हो जाएंगी। इसके बाद उनके फैन्स ने पूरा जोर लगा दिया और उन्हें काफी वोट मिले, जिस वजह से वो सेफ हो गईं।

अब किया ये वादा

अब किया ये वादा

शो की होस्ट कंगना ने जैसे ही ऐलान किया कि पूनम सेफ हैं, उन्होंने टॉप उतार दिया, लेकिन वो ब्रा पहने हुए थीं। अब एक बार फिर उनका नाम डेंजर लिस्ट में आ गया है और उन पर शो से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा। ऐसे में पूनम पांडे ने फिर से वादा किया है कि अगर वो बच गईं, तो फिर से टॉपलेस होंगी।

Recommended Video

    Lock UPP: Babita Phogat हुईं शो से बाहर, इस वजह से नहीं जीत पाई दर्शकों का दिल | वनइंडिया हिंदी
    शो को बना दिया डर्टी गेम

    शो को बना दिया डर्टी गेम

    पूनम पिछली बार टॉपलेस होने का वादा करके बच गई थीं, जिस वजह से अब वो हर बार यही हथकंडा अपना रही हैं। डेंजर जोन में जाते ही उन्होंने कहा कि अगर आप मेरे को भर-भरकर वोट्स देते हैं, इस बार टी-शर्ट उतारूंगी, शायद ब्रा भी नहीं रहेगी। इससे बाद से लोग उनकी सोशल मीडिया पर आलोचना कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा कि पूनम ने शो को जीतने के लिए इसे पूरी तरह से डर्टी गेम बना दिया है।

    शिवम के साथ खुले में नहाईं

    शिवम के साथ खुले में नहाईं

    हाल ही में शो के कंटेस्टेंट शिवम शर्मा और पूनम पांडे खुलेआम कैमरे के सामने यार्ड क्षेत्र में नहाने लगे। सबसे पहले खुले में नहाने का विचार शिवम को आया था। जिसके बाद पूनम पांडे ने भी बाथरूम की जगह खुले में नहाने का फैसला किया। पूनम के नहाते वक्त शो के बाकी कंटेस्टेंट लॉक अप के बेड एरिया से बाहर नहीं निकले थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+