रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट पर पूनम पांडे का आया दिल, ट्विटर पर कह दी ये बड़ी बात

एक्ट्रेस पूनम पांडे ने रणवीर सिंह के बिना कपड़ों वाल फोटोशूट पर अपना रिएक्शन देते हुए कहा- रणवीर सिंह ने उन्हें उनके ही खेल में हरा दिया है।

मुंबई, 23 जुलाईः बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह का न्यूड फोटोशूट ने इंटरनेट पर तबाही मचा दी है। रणवीर सिंह का ये लेटेस्ट फोटोशूट सुर्खियों में छाया हुआ है। लोग हर तरफ उनके बिना कपड़ों वाली तस्वीरों को लेकर ही चर्चाएं कर रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर सेलेब्रिटीज से लेकर आम आदमी तक इस फोटोशूट पर अपना रिएक्शंस देने में बिजी हैं। आपको बता दें कि इस फोटोशूट में रणवीर सिंह बिना कपड़ों के नजर आ रहे हैं। दोस्त राखी सावंत सेल लेकर पत्नी दीपिका पादुकोण तक इन न्यूज तस्वीरों पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुकी हैं। अब इस मुद्दे पर अपने न्यूड फोटोशूट के लिए फेमस एक्ट्रेस पूनम पांडे ने भी अपना रिएक्शन दिया है।

पूनम पांडे ने किया ट्वीट

पूनम पांडे ने किया ट्वीट

एक्ट्रेस पूनम पांडे ने रणवीर सिंह के इस न्यूड फोटोशूट पर अपना रिएक्शन देते हुए कहा- रणवीर सिंह ने उन्हें उनके ही खेल में हरा दिया है। रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट पर पूनम पांजे ने सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर रणवीर सिंह के फोटोशूट की 2 तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है- आपने मुझे मेरे ही खेल में हरा दिया है रणवीर सिंह।

पूनम पांडे ने रणवीर की तस्वीरें की शेयर

आपको बता दें कि रणवीर सिंह ने पेपर मैगजीन को अपना इंटरव्यू भी दिया है लेकिन उनका बिना कपड़ों वाला फोटोशूट लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। मैगजीन को दिए इंटरव्यू में रणवीर सिंह ने कहा है कि काम के लिए उनकी भूख बढ़ती जा रही है। उन्होंने इंटरव्यू में कहा- वह दिन में 20 घंटे काम कर रहे हैं और इससे वह काफी खुश हैं। रणवीर ने कहा कि बाकी लोगों की तरह उनके भी पिछले 2 साल बहुत मुश्किल में गुजरे हैं।

फोटोशूट पर राखी सावंत ने कही ये बात

फोटोशूट पर राखी सावंत ने कही ये बात

वहीं राखी सावंत ने रणवीर सिंह के इस फोटोशूट के बारे में अपना रिएक्शन देते हुए कहा- इतनी गर्मी हो रही है। तो बंदा कहां जाएगा? रणवीर नहाने गए, तो उनके कपड़े बंदर उठा कर ले गया। अब रणवीर के कपड़े चले गए, तो उन्होंने फिर फोटोशूट ही करवा लिया। राखी की ये बातें सुनकर उनके बॉयफ्रेंड आदिल खान भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए थे। राखी ने आदिल से पूछा कि तुम क्यों हंस रहे हो रणवीर तो मेरा दोस्त है।

फैंस को लगा है बड़ा झटका

फैंस को लगा है बड़ा झटका

रणवीर का ये न्यूड फोटोशूट देखकर उनके फैंस को बिजली का झटका लगा है। फैंस को यकीन नहीं हो रहा है कि रणवीर सिंह ऐसा भी कर सकते हैं। फैंस का दिमाग तस्वीरें देखकर सुन्न हो गया है। रणवीर की तस्वीरों पर उनके फैंस जबरदस्त कमेंट्स कर रहे हैं। इन तस्वीरों के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से मीम्स की झड़ी लग गई है।

इन फिल्मों में नजर आने वाले हैं रणवीर

इन फिल्मों में नजर आने वाले हैं रणवीर

रणवीर सिंह आखिरी बार फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' में नजर आए थे जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। अब वह रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' में पूजा हेगड़े के साथ नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह करण जौहर के डायरेक्शन में बनने वाली 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में भी काम कर रहे हैं जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+