पूनम पांडे की मौत का रहस्य, कानपुर-मुंबई-पुणे कहीं नहीं है डेडबॉडी, आखिर क्या हुआ एक्ट्रेस के साथ?
Poonam Pandey Death: 32 साल की मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे की मौत की खबर ने चारों तरफ खलबली मचा रखी है। कहा जा रहा है कि पूनम पांडे की मौत सर्वाकल कैंसर की वजह से हुई है। लेकिन मौत की खबर पैलने के बाद से पूनम का परिवार गायब है। परिवार के सदस्यों के फोन बंद हैं। एक्ट्रेस की पीआर टीम के कई सदस्य भी उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि आखिर पूनम पांडे की मौत रहस्यमयी क्यों लग रही है।
पूनम पांडे की मौत या फिर कोई रहस्य
लोगों की मानें तो पूनम पांडे की मौत रहस्य बनती जा रही है। सोशल मीडिया पर लोग एक्ट्रेस को लेकर तरह तरह के सवाल कर रहे हैं। कोई शोक जता रहा हैं तो कई इसे फर्जी बता रहा है। मुंबई से कानपुर तक लोगों को पूनम की मौत का कोई सबूत नहीं मिल रहा है।

बॉडीगार्ड ने किया चौंकाने वाला खुलासा
आपको बता दें कि गत 29 जनवरी 2024 को ही मुंबई के एक इवेंट में पूनम पांडे को स्पॉट किया गया था। इस इवेंट में वह बिल्कुल फिट नजर आ रही थीं। वहीं पूनम के बॉडीगार्ड अमीन खान का भी कहना है कि गत 31 जनवरी 2024 को वह एक्ट्रेस के साथ थे। उस दिन पूनम पांडे मुंबई में एक फोटोशूट में बिजी थीं।
सर्वाइकल कैंसर से हुई पूनम की मौत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पूनम पांडे की मौत की वजह सर्वाइकल कैंसर बताई जा रही है। उनकी पीआर टीम ने एक्ट्रेस की मौत तो कंफर्म की है, लेकिन मौत कब और कहां हुई इन तमाम सवालों पर सभी लोग चुप्पी साधे हुए हैं। ऐसे में एक्ट्रेस की मौत को लेकर काफी सस्पेंस बना हुआ है।
मौत की खबर के बाद से परिवार वाले गायब
जानकारी के अनुसार पूनम पांडे की मौत की खबर फैलने के बाद से उनके परिवार वाले गायब हैं। दावा किया जा रहा है कि जब उनका निधन हुआ तो वह उस समय अपने होमटाउन कानपुर में मौजूद थीं। वहीं कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उनकी मौत पुणे में हुई है। ऐसी भी खबरें आ रही हैं कि पूनम पांडे की मौत कैंसर की वजह से नहीं हुई बल्कि उन्होंने सुसाइड किया है। लेकिन अभी तक कोई भी सही जानकारी नहीं दे पाया है।
कानपुर में नहीं है पूनम की डेडबॉडी
पूनम पांडे की डेडबॉडी के बारे में भी कोई सही जानकारी नहीं मिल पाई है। मुंबई से लेकर पुणे और उनके होमटाउन कानपुर में भी पूनम पांडे की डेडबॉडी नहीं है। लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। लोग जानना चाहते हैं कि पूनम ने किस अस्पताल में आखिरी सांस ली थी। उन्होंने अपनी बीमारी के बारे में अब तक कोई खुलासा क्यों नहीं किया था। आखिरकार पूनम की मौत को लेकर अभी तक सस्पेंस ही बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications