लॉक अप के एपिसोड में फूट-फूटकर रोईं पूनम पांडे, किया जीवन का सबसे बड़ा खुलासा

मुंबई, अप्रैल 15। कंगना रनौत का रियलिटी शो 'लॉक अप' काफी सुर्खियां बटोर रहा है और इसकी वजह है शो के चर्चित कंटेस्टेंट और शो के अंदर होने वाली एक्टिविटीज। इस शो के कंटेस्टेंट इन दिनों अपनी जिंदगी से जुड़े हैरान कर देने वाले खुलासे करते नजर आ रहे हैं। गुरुवार को टेलिकास्ट होने वाले एपिसोड में कुछ ऐसा ही खुलासा मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे ने किया है। गुरुवार के एपिसोड में पूनम को रोते हुए देखा गया।

क्यों पूनम पांडे को आया रोना?

क्यों पूनम पांडे को आया रोना?

दरअसल, कल के शो में पूनम पांडे ने अपनी लाइफ से जुड़ी एक चौंकाने वाली घटना का खुलासा किया है। पूनम ने अपने को-कंटेस्टेंट करणवीर वोहरा से बात कर रही थीं। उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा था उनकी लाइफ में जब उनके काम की वजह से उनके परिवार को रेसिडेंशियल सोसाइटी से बाहर निकाल दिया था और उसके बाद उन्हें रहने के लिए घर भी नहीं मिल रहा था। इस घटना के बारे में बताते हुए पूनम पांडे को कैमरे के सामने बहुत अधिक रोते हुए देखा गया।

पूनम पांडे ने करणवीर को क्या बताया?

पूनम पांडे ने करणवीर को क्या बताया?

करणवीर से बात करते हुए पूनम ने कहा, "मैं 3 से 4 साल पहले की बात कर रही हूं, जब मैं अपने परिवार अपनी मां, बहन और पापा के साथ रहती थी। उस वक्त हमें लात मारकर सोसाइटी से बाहर कर दिया गया था। उस वक्त मेरे परिवार ने कुछ नहीं कहा, क्योंकि परिवार में कमाने वाली अकेली मैं थी। क्या मैंने कभी किसी के बारे में बुरी बातें कही हैं? मैंने हमेशा जो किया है, अपने कॉर्नर में रही और अपना काम किया।" पूनम आगे कहती हैं कि सब लोग मुझे ही बुरा बोलते हैं, मैं किसी के बारे में कुछ गलत नहीं कहती।

करणवीर ने पोंछे पूनम पांडे के आंसू

करणवीर ने पोंछे पूनम पांडे के आंसू

पूनम पांडे की आंखों में आंसू देख करणवीर ने पूनम को चुप कराया और कहा कि 'तू भाई है भाई' और फिर पूनम को शांत कराने की कोशिश की। पूनम ने आगे कहा, "मैंने अस्पताल से बाहर कदम रखा और मेरे घर में प्रवेश से इनकार कर दिया गया। हर कोई कहता है कि मैं गलत और बुरी हूं। लोग मुझे समझने की कोशिश नहीं करते हैं, लेकिन वो मुझे जज करते हैं। कम से कम मुझसे मिलें और मुझे पहले समझने की कोशिश करें। तब तुम मुझे जज करो।"

मंदाना करीबी ने भी किया था चौंकाने वाला खुलासा

मंदाना करीबी ने भी किया था चौंकाने वाला खुलासा

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ऐसा ही चौंकाने वाला खुलासा मंदाना करीमी ने किया था। उन्होंने बताया था कि वो एक जाने-माने डायरेक्टर के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं और प्रेग्नेंट भी हुई हैं और फिर अबॉर्शन भी कराया था। मंदाना ने यह बातें अंजली अरोड़ा के साथ हुए झगड़े के दौरान कही थीं। मंदाना ने इस दौरान अंजलि को अपशब्द भी कहे थे।

ये भी पढ़ें: मंदाना बोलीं- मैंने कई अमीर मर्दों से रिश्ते बनाए लेकिन ये पैसे के लिए नहीं बल्कि...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+