'पोन्नियिन सेल्वन' रिलीज होते ही खुशी से पागल हुए फैंस, सुपरस्टार विक्रम की तस्वीर पर चढ़ाया दूध
पोन्नियिन सेल्वन रिलीज होते ही चेन्नई में रोहिनी सिल्वर स्क्रीन के बाहर जश्न मना रहे लोगों की तस्वीरें और वीडियोज खूब वायरल हो रही हैं। मदुरै में फैंस अभिनेता विक्रम के पोस्टर पर दूध चढ़ाते हुए देखे जा सकते हैं।
मुंबई, 30 सितंबर: मोस्ट अवेटेड और तगड़े बजट में तैयार हुई 'पोन्नियिन सेल्वन' फिल्म का पार्ट 1 रिलीज हो गया है। रिलीज होने से पहले ही दर्शकों में फिल्म को लेकर जो क्रेज बना हुआ था, वो रिलीज होने के बाद भी बरकरार है। चेन्नई में रोहिनी सिल्वर स्क्रीन के बाहर जश्न मना रहे लोगों की तस्वीरें और वीडियोज इस बात का सबूत हैं। मदुरै में फैंस अभिनेता विक्रम के पोस्टर पर दूध चढ़ाते हुए देखे जा सकते हैं। लोग अपनी खुशी पटाखे फोड़कर जाहिर कर रहे हैं।

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय और साउथ सुपरस्टार विक्रम की 'पोन्नियिन सेल्वन' आखिरकार रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर फैंस की बेकरारी साफ झलक रही है। फिल्म देखने के बाद फैंस अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं। यूजर्स को ये फिल्म खूब पसंद भी आ रही है।
बताते चलें कि ये फिल्म 500 करोड़ रुपये के बड़े बजट के साथ तैयार हुई है। लोगों ने फिल्म देखकर इसकी कहानी को एकदम हटकर बताया है। फिल्म के कलाकारों विक्रम, तृषा और ऐश्वर्या राय बच्चन के काम की भी खूब तारीफ हो रही है।
फिल्म देखने के बाद यूजर्स ट्विटर पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने रिएक्ट करते हुए कहा कि तृषा और विक्रम ने शो में जबरदस्त परफॉर्मेंस दी। तृषा ने अपनी खूबसूरती और परफॉर्मेंस से दिल जीत लिया।
एक अन्य यूजर ने लिखा कि फिल्म बहुत अच्छी है लेकिन और बेहतर हो सकती थी। हर एक्टर ने अपनी ओर से शानदार काम किया। लड़ाई के सीन्स इतने एंगेजिंग नहीं थे।
बताते चलें कि पन्नियिन सेल्वन फिल्म की कहानी चोल साम्राज्य पर आधारित है। इसमें साउथ के बड़े-बड़े एक्टर्स ने काम किया है। फिल्म तमिल भाषा के साथ-साथ हिंदी, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज हुई है।












Click it and Unblock the Notifications