'अनुपमा' के सेट पर पहुंची पुलिस, शो के एक्टर पर गर्लफ्रेंड ने लगाया ऐसा आरोप, जानें क्या है मामला

Anupamaa Jatin Suri: टीवी के फेमस शो 'अनुपमा' की पॉपुलैरिटी बहुत ज्यादा है। ऐसे में ये सीरियल टीआरपी की लिस्ट में भी नंबर वन पर बना रहता है। इस शो को राजन शाही ने बनाया है। हालांकि इस शो में नजर आने वाले एक्टर्स अपने पर्सनल विवादों के चलते सुर्खियों में छाए रहते हैं।

'अनुपमा' के सेट पर पहुंची पुलिस
इंडिया फोरम की खबर के मुताबिक 'अनुपमा' के सेट पर इस बार पुलिस पहुंची थी। शो में राजा का रोल प्ले करने वाले एक्टर जतिन सूरी को शो के सेट से सीधे पुलिस स्टेशन ले जाया गया था। खबर है कि एक्टर की गर्लफ्रेंड शूटिंग लोकेशन पर पहुंची थीं और उन्होंने जतिन पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।

Anupamaa Jatin Suri

एक्टर जतिन सूरी की गर्लफ्रेंड ने लगाए गंभीर आरोप

मामला तब ज्यादा बढ़ गया जब एक्टर जतिन सूरी की गर्लफ्रेंड ने पुलिस को भी सेट पर बुला लिया और जतिन के खिलाफ शिकायत करने लगीं। सेट पर काफी देर तक हंगामा होने के बाद एक्टर जतिन सूरी और उनकी गर्लफ्रेंड को पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन ले जाया गया था।

क्या गर्लफ्रेंड को ब्लैकमेल करते थे एक्टर?

इसके बाद जब जतिन सूरी से उनकी गर्लफ्रेंड को ब्लैकमेल करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इन दावों से साफ इंकार कर दिया। जतिन ने कहा कि ये खबर बिल्कुल गलत है। इसके अलावा जतिन ने पुलिस के सामने कुछ भी कहने से मना कर दिया।

'अनुपमा' की टीम की तरफ से नहीं दिया गया कोई बयान

वहीं प्रोडेक्शन हाउस या चैनल की तरफ से इस मामले को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। ऐसे में किसी प्रकार के लीगल एक्शन पर भी कोई बात नहीं की जा सकती है। जानकारी के अनुसार जतिन सूरी कई फेमस सीरियल्स में काम कर चुके हैं, जिनमें 'एक था राजा एक थी रानी', 'सौभाग्यवती भवः', 'नियम और शर्ते लागू' जैसे शोज शामिल हैं।

रुपाली गांगुली की पर्सनल लाइफ में भी मची है उथल-पुथल

-आपको बता दें कि 47 साल की रुपाली गांगुली टीवी के फेमस सीरियल 'अनुपमा' में लीड किरदार निभाती नजर आती हैं। वह आज के समय में टीवी की सबसे महंगी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह एक एपिसोड के लिए करीब 3 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं।

-पिछले कुछ समय से अनुपमा की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली भी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में छाई हुई हैं। दरअसल रुपाली गांगुली की सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने उन पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके बाद रुपाली गांगुली ने भी ईशा पर मानहानी का केस कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+