राखी सावंत के भाई राकेश को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हुई न्यायिक हिरासत, जानें क्या है मामला
Rakhi Sawant Brother Rakesh Sawant Arrest: राखी सावंत के भाई राकेश सावंत को चेक बाउंस मामले में गिरफ्तार किया गया है। राकेश सावंत एक डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और लेखक हैं।

Rakhi Sawant Brother Rakesh Sawant Arrest: सोशल मीडिया क्वीन राखी सावंत एक बार फिर से सुर्खियां में छा गई हैं। हालांकि इस बार उनकी चर्चा नहीं हो रही हैं बल्कि उनके भाई राकेश सावंत की चर्चा हो रही है। राखी सावंत के भाई राकेश सावंत को चेक बाउंस मामले में गिरफ्तार किया गया है। आपको बता दें कि राकेश एक डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और लेखक हैं। राखी सावंत के भाई राकेश सावंत को मुंबई की ओशिवारा पुलिस ने गत 7 मई को गिरफ्तार किया था और 8 मई को उन्हें अदालत में भी पेश किया गया था।
राकेश सावंत को क्यों किया गया गिरफ्तार
आपको बता दें कि साल 2020 में एक बिजनेसमैन ने राखी सावंत के भाई राकेश सावंत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद राकेश सावंत जमानत पर रिहा हो गए थे। सिर्फ इतना ही नहीं राखी के भाई राकेश को तीन साल पहले भी चेक बाउंस मामले में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि कोर्ट ने इस मामले में उन्हें जमानत दे दी थी क्योंकि राकेश ने बाद में उस बिजनेसमैन को पैसे वापस कर दिए थे। अब राकेश सावंत को जमानती वारंट पर फिर से गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट ने उन्हें आगामी 22 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
मां की मौत के दिन राकेश ने बंधवाई थी राखी
जानकारी के अनुसार राकेश सावंत उस समय चर्चा में आए थे, जब उन्होंने राखी सावंत के पति आदिल खान पर अपनी बहन को पीटने का आरोप लगाया था। राकेश सावंत ने मीडिया के साम कहा था कि उन्होंने अपनी बहन से उसी दिन राखी बांधी थी जिस दिन उनकी मां जया भेड़ा का निधन हुआ था। पैपराजी से बात करते हुए राकेश सावंत ने कहा था- आदिल ने राखी को बहुत बुरी तरह से पीटा था और वो भी उस दिन जिस दिन हमारी मां की मौत हो गई थी।
राकेश ने बताया था कि राखी को आदिल ने पीटा था
राकेश सावंत ने कैमरे के सामने कहा था- हमारे चाचा और चाची सहित हम सभी लोग आदिल से बहुत ज्यादा गुस्सा हो गए हैं। हमने राखी से कूपर अस्पताल जाने का अनुरोध भी किया था। हम उसे वहां ले गए और उसका मेडिकल टेस्ट करवाया था। उसके शरीर पर जितने निशान हैं, काले निशान देखकर आप रोने लगेंगे। आदिल ने राखी के साथ जानवरों की तरह व्यवहार किया है।
राखी और आदिल का विवाद
आपको बता दें कि सोशल मीडिया की ड्राम क्वीन राखी सावंत अपने पति आदिल और अपनी शादी को लेकर विवादों में घिरी रही हैं। सबसे पहले, उन्होंने आदिल दुर्रानी के साथ अपनी शादी की तस्वीरें और वीडियोज दिखाकर लोगों को बताया था कि उनकी शादी हो चुकी है। हालांकि आदिल ने इन सबसे साफ इनकार कर दिया था। बाद में, जब आदिल ने स्वीकार किया कि वह दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं, तो फिर अचानक ही राखी ने आदिल के खिलाफ घरेलू शोषण, चोरी और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications