पीएम नरेंद्र मोदी ने राजू श्रीवास्‍तव की पत्‍नी को किया फोन, बोले- चिंता न करें, मैं आपके साथ खड़ा हूं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजू श्रीवास्तव की पत्नी को फोन करके कॉमेडियन की तबीयत के बारे में जानकारी ली है। साथ ही उन्होंने परिवार को हिम्मत भी दी है।

मुंबई, 12 अगस्तः देश के फेमस कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को गत 10 अगस्त को हार्ट अटैक आने के बाद दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की मानें तो उनकी हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। उन्हें आईसीयू में लाइफ सपोर्टिंग सिस्टम पर रखा गया है। गत बुधवार से उन्हें अभी तक होश नहीं आया है। एम्स में उनकी एंजियोप्लास्टी भी की गई। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजू श्रीवास्तव की पत्नी को फोन करके कॉमेडियन की तबीयत के बारे में जानकारी ली है। साथ ही उन्होंने परिवार को हिम्मत भी दी है। खबर है कि पीएम मोदी ने राजू श्रीवास्तव की पत्नी को मदद का आश्वासन भी दिया है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने दिया मदद का आश्वासन

पीएम नरेंद्र मोदी ने दिया मदद का आश्वासन

आपको बता दें कि गत बुधवार दोपहर को जिम में ट्रेडमिल पर वॉक करते समय अचानक राजू श्रीवास्तव बेहोश हो गए थे। इसके बाद उन्हें तुरंत दिल्ली के एम्स में भर्ती करवाया गया। वहां डॉक्टरों ने बताया कि राजू श्रीवास्तव को हार्ट अटैक आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फोन कॉल से पहले राजू श्रीवास्तव की तबीयत के बारे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी उनके परिनार से पूछ चुके हैं। सभी ने आश्वसन दिया है कि वह कॉमेडियन के परिवार को हर संभव मदद करेंगे।

ब्रेन सही से नहीं कर रहा रेस्‍पॉन्‍स

ब्रेन सही से नहीं कर रहा रेस्‍पॉन्‍स

राजू श्रीवास्तव के करीबी दोस्त डॉ. अनील मोरारका ने हाल ही में बताया कि राजू श्रीवास्तव का ब्रेन रेस्‍पॉन्‍स नहीं कर पा रहा है और इसी के चलते उन्हें अभी तक होश नहीं आ सका है। डॉक्टरों की मानें तो जब तक उन्हें होश नहीं आएगा उनका इलाज सही से नहीं हो पाएगा। सही ट्रीटमेंट के लिए राजू श्रीवास्तव का होश में आना बहुत ही जरूरी है। उनके होश में आने के लिए सभी लोग भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं।

राजू श्रीवास्तव को है हार्ट की समस्या

राजू श्रीवास्तव को है हार्ट की समस्या

एनबीटी की खबर के अनुसार राजू श्रीवास्तव को हार्ट से जुड़ी समस्या पहले भी हो चुकी थी। फिलहाल एम्स के डॉक्टरों ने भी बताया है कि उनके दिल के एक हिस्से में 100 प्रतिशत ब्लॉकेज नजर आ रही है। बताया जाता है कि हार्ट की तकलीफ की वजह से पहली बार उन्हें आज से 10 साल पहले मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं दूसरी बार 7 साल पहले राजू श्रीवास्तव हार्ट की समस्या के चलते ही मुंबई के लीलावती अस्पताल में भी भर्ती हुए थे। इलाज के दौरान स्टेंट भी डाला गया था।

राजू लाइफ सपोर्टिंग सिस्टम पर

राजू लाइफ सपोर्टिंग सिस्टम पर

जानकारी के अनुसार गत 10 अगस्त को वर्कआउट के दौरान राजू श्रीवास्तव ट्रेडमिल पर दौड़ रहे थे। वर्कआउट करते हुए अचानक ही वह बेहोश होकर गिर पड़े। वहां मौजूद लोगों को लगा कि कार्डिएक अरेस्ट की वजह से ही ऐसा हुआ है। इसके तुरंत बाद जिम के स्टाफ उन्हें दिल्ली के एम्स में लेकर पहुंचे जहां उन्हें भर्ती कराया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजू लगातार लाइफ सपोर्टिंग सिस्टम पर हैं। बुधवार में वह अब तक होश में नहीं आए हैं।

जिम के स्टाफ ने कही ये बात

जिम के स्टाफ ने कही ये बात

वहीं जिस जिम में राजू वर्कआउट कर रहे थे वहां के स्टाफ का कहना है कि राजू बिल्कुल फिट नजर आ रहे थे। वह बेहोश होने के काफी देर पहले से जिम में मौजूद थे और एक्सरसाइज कर रहे थे। वह अन्य लोगों की तरह बिल्कुल नॉर्मल नजर आ रहे थे। वह आराम से ट्रेडमिल पर वॉकिंग कर रहे थे लेकिन अचानक ही वह जमीन पर गिर पड़े और बेहोश हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+