Suhana Khan Photoshoot: शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान के फोटोशूट ने मचाई तबाही, बेड पर लेटकर दिया ऐसा पोज
Suhana Khan Photos: पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर सुहाना खान ट्रेंड कर रही हैं। लोगों की मानें तो सुहाना खान और ज्यादा ग्लैमरस और खूबसूरत होती जा रही हैं।

Suhana Khana Photoshoot: कुछ समय पहले तक बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म पठान सुर्खियों में छाई हुई थी लेकिन अब किंग खान की बेटी सुहाना खान की हर तरफ चर्चा हो रही है। आजकल सुहाना खान अपने पूरे परिवार के साथ हर इवेंट्स और पार्टीज में पहुंच रही हैं। सिर्फ इतना ही नहीं लोग उनके बोल्ड लुक को भी काफी पसंद कर रहे हैं। फिलहाल सुहाना खान की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें ने सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी है।
बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी सुहाना खान
खबर है कि शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान फिल्म 'द आर्चीज' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। उनकी फिल्म इस साल के अंत तक रिलीज हो सकती है। हालांकि ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। देखें फोटो-
सुहाना के फोटोशूट की धूम
पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर सुहाना खान ट्रेंड कर रही हैं। लोगों की मानें तो सुहाना खान और ज्यादा ग्लैमरस और खूबसूरत होती जा रही हैं। फैंस भी उनकी तस्वीरों को देख उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहे हैं। अब सुहाना खान अपनी कुछ नई तस्वीरों को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
मां गौरी खान के लिए करवाया फोटोशूट
सुहाना खान ने हाल ही में अपनी मां गौरी खान के लिए घर पर एक फोटोशूट करवाया है। इस फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को सुहाना खान के फैन पेज ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इन तस्वीरों में सुहाना खान सफेद रंग की क्रॉप शर्ट और जीन्स में नजर आ रही हैं। लोगों की मानें तो जिस अंदाज में सुहाना खान ने फोटोशूट के लिए पोज दिया है वह काफी कातिलाना है। देखें फोटो-
लोगों ने सुहाना के लिए किए प्यार भरे कमेंट्स
आपको बता दें कि लोग सुहाना खान की लेटेस्ट तस्वीरों को देखने के बाद उनकी कातिल अदाओं की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने सुहाना की इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा है- बहुत ही खूबसूरत हैं आप। वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- उफ्फ, क्या कातिल अदाएं है। आप तो मार ही डालोगी।
पापा शाहूरख खान के साथ खिंचवाई तस्वीरें
जानकारी के अनुसार सुहाना खान ने ये कातिलाना फोटोशूट उनकी मां गौरी खान की कॉफी टेबल बुक 'माय लाइफ इन डिजाइन' के लिए करवाया है। सुहाना खान अपने बड़े भाई आर्यन, छोटे भाई अबराम और पापा शाहरुख खान के साथ भी कई तस्वीरें खिंचवाई हैं जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications