शहनाज गिल की सलमान खान से पार्टी में नजदीकियों पर लोगों ने किया ट्रोल, एक्ट्रेस ने दिया जवाब
मुंबई, 30 जून : बिग बॉस 13 शो में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ लाइम लाइट में आई शहनाज गिल इन दिनों फिर चर्चा में हैं। शहनाज गिल को इन दिनों सुपरस्टार जैसी अटेंशन मिल रही है। दिवंगत सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनके संबंध के बाद से वो लंबे समय से सिडनाज़ के नाम से भी पहचानी जाती हैं। सिडनाज़ फैंस शहनाज पर बहुत प्यार लुटाते हैं। लेकिन अब शहनाज जमकर ट्रोल हो रही हैं इसकी वजह सलमान खान के साथ उनकी बेहद करीबी है।

ईद की पार्टी में सलमान को चूमते आईं नज़र शहनाज गिल
सलमान के शहनाज़ को पार्टी वेन्यू में एस्कॉर्ट करते हुए वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में पपराज़ी के लिए पोज़ देते हुए उन्हें प्यार से उन्हें गले लगाते और चूमते देखा जा सकता है। कई आलोचकों ने दावा किया कि वह नशे में दिख रही थी और कथित तौर पर उन्होंने शराब के नशे में ये 'अनुचित' व्यवहार किया।

आपको बहुत प्यार मिलता है लेकिन...
इस मुद्दे पर शहनाज़ गिल ने अब टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि सोशल मीडिया पर लोकप्रिय होने और एक बड़ी संख्या में फैंस का आधार होने का मतलब है कि आपको बहुत प्यार मिलता है। लेकिन इसका मतलब काफी ट्रोलिंग भी है।

मैं सिर्फ पॉजिटिव पहलू पर ध्यान देना चाहती हूं
यह एक सच्चाई है जिसे सभी हस्तियों को मानना चाहिए। लेकिन हर चीज का एक पॉजिटिव और निगेटिव साइड होते हैं, यह आप पर निर्भर करता है कि आप किस पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। मैं सिर्फ पॉजिटिव पहलू पर ध्यान देना चाहती हूं।

इसके निगेटिव पक्ष को क्यों देखूं?
शहनाज गिल ने आगे कहा जितना प्यार लोग मुझे देते हैं, वो बहुत है बाकी सारी नेगेटिविटी को ओवरशैडो करने के लिए काफी है। तो मैं इसके निगेटिव पक्ष को क्यों देखूं? ठीक है, सोशल मीडिया है ही ऐसा मीडियम, पर हम तो उसके अच्छे लक्षण पे कॉन्सेंट्रेट कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications