MP में 'छावा' फिल्म देखने के बाद ज़मीन क्यों खोदने लगे लोग? Chhaava Movie और बुरहानपुर का क्या है कनेक्शन

Chhaava Movie: बॉलीवुड की फिल्म छावा (Chhaava) बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। वहीं इस फिल्म को लेकर फैंस का अजब-गजब प्रतिक्रिया भी देखने को मिल रहा है।

जहां सिनेमाघरों में मराठा नारों के साथ हुंकारें गूंज रही हैं, वहीं अब एक और अजीबोगरीब घटना सामाने आई है। जहां पर फिल्म देखने के बाद लोग खेतों में जाकर सोने के खजाने ढूंढ़ने लगे। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Chhaava Movie

काश नाम के एक पत्रकार ने वीडियो किया शेयर

वहीं सोशल मीडिया हैंडल X पर काश नाम के एक पत्रकार ने इस घटना को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि, बॉलीवुड फिल्म 'छावा' देखने के बाद, बुरहानपुर (मध्य प्रदेश) के असीरगढ़ किले के पास गांववालों ने सुबह होते ही सोने की खोज शुरू कर दी।

फ्लैशलाइट्स और मेटल डिटेक्टर के साथ, वे खेतों की खुदाई कर रहे थे, और मुग़ल काल के खजाने की अफवाहों के पीछे दौड़ रहे थे! जब पुलिस आई, तो सोने की खोज करने वाले भाग गए।

जानिए क्या है पूरा मामला?

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में, असीरगढ़ किले के पास एक विशाल भीड़ इकट्ठी हो गई। भीड़ का मानना था कि मुग़ल काल का सोना जमीन के नीचे दबा हुआ है। फिल्म की कहानी से प्रेरित होकर, गांववालों ने अपने हाथों में औचार लेकर रात भर खेतों की खुदाई की।

कुछ लोग मेटल डिटेक्टर भी लेकर आए जिससे सोने की खोज कर सकें। यह खजाना तलाशने का अभियान रात 7 बजे से लेकर 3 बजे तक चला। फिर पुलिस आकर लोगों को वहां से हटाया।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

वहीं देखते ही देखते सोशल मीडियो पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो गया। लाखों लोग अभी तक ये वीडियो को देख चुके हैं और इसे तेजी से शेयर कर रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया यूजर इस वीडियो पर मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं।

एक यूजर ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि, 'इन सब पर इनकम टैक्स लगाया जाये, कितना सोना निकालोगे भाई',वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि, कितने सिक्के मिले अभी तक। वहीं एक यूजर ने लिखा कि, सच में MP अजब है सबसे गजब है।

ये भी पढ़ें Chhaava BO Day 3: तीन दिन में छावा ने की बंपर कमाई, पहले वीकेंड में तोड़ा ये रिकॉर्ड

मुगलों का प्रमुख केंद्र था बुरहानपुर

इतिहासकारों के अनुसार, बुरहानपुर मुगलों का प्रमुख केंद्र हुआ करता था। माना जाता है कि युद्ध के दौरान लोग अपना धन जमीन में छुपा लेते थे। फिल्म में भी ये दिखाया गया है। इसी वजह से फिल्म देखने के बाद लोग खजाना ढूढ़ने के लिए खेत खोदने लगे।

जानिए फिल्म में क्या दिखाया गया है?

बॉलीवुड के चर्चित निर्देशक लक्ष्मण उलेटकर के निर्देशन में बनी छावा मूवी छत्रपति संभाजी महराज के जीवन पर आधारित है, जो छत्रपति शिवाजी महराज के पुत्र थे। फिल्म में एक्टर विक्की कौशल ने संभाजी महराज का किरदार निभाया है, जबकि अक्षय खन्ना और रश्मिका मंदाना ने भी अहम रोल निभाई है।

ये भी पढ़ें Chhaava Review: कई सालों में सिर्फ एक बार बनती है 'छावा' जैसी फिल्म, विक्की कौशल का अब तक का सबसे बेस्ट काम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+