राखी सावंत के नमाज पढ़ने को लेकर लोगों ने दी ऐसी नसीहत, कहा- पहले गीता-रामायण पढ़ ली होती तो नहीं होती....
Rakhi Sawant Troll: राखी सावंत ने अपने नए वीडियो में कहा है कि वह रोजे में मेकअप नहीं कर रही हैं लेकिन उनका ग्लो बढ़ता जा रहा है। वह पहले से ज्यादा खूबसूरत हो गई हैं।

Rakhi Sawant Troll: सोशल मीडिया सेंसेशन राखी सावंत इन दिनों रोजा रखने में व्यस्त चल रही हैं। सिर्फ इतना ही नहीं वह 5 वक्त की नमाज भी पढ़ रही हैं। आपको बता दें कि राखी सावंत इन दिनों वो सारे नियम मान रही हैं जो कुरान में लिखे हैं। राखी सावंत का कहना है कि उन्होंने आदिल खान दुर्रानी के साथ शादी की है जो कि एक मुसलमान हैं। ऐसे में राखी ने भी अपना धर्म परिवर्तन कर लिया है वह वो सब मान रही हैं जो कि एक मुसलमान शख्स रमजान के इस पाक महीने में अपनाता है। रमजाम के महीने और रोजा को लेकर राखी के कई वीडियोज अब तक वायरल हो चुके हैं। अब उनका एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है जिसमें वह कह रही हैं कि रोजे में वह मेकअप नहीं कर रही हैं और इसलिए उनके चेहरे का नूर बढ़ने लगा है। राखी के इस वीडियो को देखने के बाद लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

राखी ने कहा- रोजे में मैं मेकअप नहीं कर रही हूं
आपको बता दें कि सोशल मीडिया क्वीन राकी सावंत अक्सर अपने वीडियोज और फोटोज के चलते लोगों के निशाने पर आ जाती हैं। वह कुछ न कुछ ऐसा बोल देती हैं कि लोग उनका मजाक उड़ाने लगते हैं और उन्हें जमकर ट्रोल करते हैं। अब अपने लेटेस्ट वीडियो में राखी ने कहा है कि वो रोजे में मेकअप नहीं कर रही हैं और ऐसे में दो दिन में ही उनके चेहरे पर नूर आ गया है। हालांकि हम इस बात के सच और झूठ होने का कोई दावा नहीं कर रहे हैं लेकिन राखी के इस बयान के बाद लोग उन्हें ट्रोल करने लगे हैं।
'बिना मेकअप के ही मेरे चेहरे पर ग्लो आ रहा है'
राखी सावंत ने अपने लेटेस्ट वीडियो में बिना मेकअप अपने चेहरे के ग्लोइंग होने और अपने पति आदिल खान दुर्रानी का भी जिक्र किया है। आपको बता दें कि राखी सावंत मीडिया में आने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। वह मीडिया से बात करते हुए कहती हैं- दरअसल क्या है न कि रोजे में मेकअप नहीं करते हैं। तभी उनकी घुंघराले बालों वाली दोस्त कहने लगती हैं- आप बिना मेकअप के ही इतनी सुंदर दिखती हैं। दो दिन में ही इतना ग्लो आ चुका है आपके चेहरे पर। अभी देखना 30 दिन में कितनी सुंदर हो जाएंगी आप।

राखी ने कहा- मैं 5 टाइम नमाज पढ़ रही हूं
इसके बाद राखी सावंत नमाज के बारे में बात करने लगती हैं। राखी कैमरे पर कहती हैं- मैं सुबह फजर की नमाज, जोहर की नमाज, असर की नमाज, मगरिब की नमाज, ईशा की नमाज, सारी पढ़ रही हूं। साथ ही तराबी में 20 रकात भी पढ़ रही हूं। नमाज पढ़ने से आपके बहुत सारे रुके हुए काम पूरे हो जाते हैं, ये मैंने सुना है। राखी आगे बोलती हैं- मुझे नमाज पढ़ना है। आदिल ने जो मेरे पैसे लिए हैं, वो मुझे वापस चाहिए।

'मैं अभी इस्लाम में बिल्कुल बच्ची हूं'
राखी सावंत वीडियो में आगे कहती हैं- रकात पढ़ने में पूरी रात लग जाती है। 20 बहुत ज्यादा होती हैं। मैं तो अभी नई हूं। अभी तो इस्लाम में मैं एक छोटा-सा बच्चा हूं। अभी धीरे-धीरे मैं ट्रैक पर आ रही हूं, सब कुछ सीख रही हूं। लेकिन पांच टाइम की नमाज पढ़ती हूं।

लोगों ने राखी सावंत को किया ट्रोल
इस वीडियो को देखने के बाद से लोग राखी सावंत की आलोचना कर रहे हैं। मेकअप वाली बात पर एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- इतना मेकअप तो कर रखा है इसने और किस ग्लो की बात कर रही है। वहीं एक मुसलमान शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- तराबी की नमाज में पूरी रात नहीं जाती है। पता नहीं क्या बोल रही है ये। वहीं एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- थोड़ा समय निकाल के मैडम ने भगवत गीता और रामायण भी पढ़ ली होती तो आज सबकुछ सही होता इनकी लाइफ में।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications