'मैं तबाह हूं तेरे इश्क में', पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने ये क्या कहा? लाल साड़ी, सिंदूर और दर्द भरा कैप्शन

Pawan Singh Wife Jyoti Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिसने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। लंबे समय से चल रहे तलाक के केस के बीच ज्योति अक्सर अपने जज्बातों को सोशल मीडिया के जरिए जाहिर करती रही हैं लेकिन इस बार उनका अंदाज कुछ ज्यादा ही चर्चा में आ गया है।

लाल साड़ी में दिखा दर्द, कैप्शन ने छुआ लोगों का दिल
ज्योति सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वह लाल साड़ी, लाल चूड़ियां और गले में सफेद मोतियों का नेकलेस पहने नजर आ रही हैं। खुले बाल और मांग में सजे सिंदूर ने उनके लुक को और भी खास बना दिया है।

Pawan Singh Wife

इंस्टाग्राम पोस्ट से फिर चर्चा में आई पवन और ज्योति की निजी जिंदगी

इन तस्वीरों के साथ ज्योति सिंह ने एक भावुक कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा है- मैं तबाह हूं तेरे इश्क में और तुझे दूसरों का ख्याल है, मेरी तो जिंदगी का सवाल है। इस एक लाइन ने जैसे फैंस के दिलों को छू लिया है। पोस्ट सामने आते ही कमेंट सेक्शन में दिल और फायर इमोजी की बाढ़ आ गई है और लोग उनके समर्थन में उतर आए हैं।

Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह

5 साल से चल रहा है तलाक का मामला

आपको बता दें कि पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादी साल 2018 में हुई थी लेकिन कुछ ही समय बाद दोनों के रिश्ते में दरार आ गई। पिछले करीब 5 सालों से दोनों के बीच तलाक का मामला कोर्ट में लंबित है। इस दौरान कई बार दोनों की निजी जिंदगी सुर्खियों में छाई रही है।

क्या हुआ पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम के साथ?

जानकारी के अनुसार पावरस्टार पवन सिंह की पर्सनल लाइफ भी विवादों में घिरी रही है। उन्होंने साल 2015 में नीलम सिंह से शादी की थी लेकिन शादी के कुछ ही महीनों बाद उनकी पत्नी ने अपनी जान दे दी थी। इस घटना ने उनके जीवन पर गहरा असर छोड़ा था।

पवन सिंह के 2 नए गाने

जहां एक तरफ पवन सिंह की निजी जिंदगी सुर्खियों में है, वहीं प्रोफेशनल फ्रंट पर पवन सिंह लगातार एक्टिव हैं। हाल ही में उनका गाना 'टच बडी' रिलीज हुआ है, जो साउथ मूवी 'डकैत' का हिस्सा है। इस फिल्म में आदिवि सेष और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा पवन सिंह का भोजपुरी गाना 'सड़िया ए जान' भी हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

सोशल मीडिया बना जज्बातों का मंच

-पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह का ये पोस्ट एक बार फिर ये दिखाता है कि आज के दौर में सोशल मीडिया सिर्फ तस्वीरें शेयर करने का प्लेटफॉर्म नहीं बल्कि अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का एक मजबूत जरिया बन चुका है।

-अब देखना होगा कि इस वायरल पोस्ट के बाद पवन सिंह या ज्योति सिंह की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आती है या नहीं। फिलहाल फैंस की नजरें इस पूरे मामले पर टिकी हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+