Pawan Singh-Jyoti Singh: एलिमनी में देनी होगी 30 करोड़ की मोटी रकम? ज्योति की पवन सिंह से क्या-क्या है डिमांड?
Pawan Singh: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच का विवाद में अब नया मोड़ आ गया है। हाल ही में ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर कई आरोप लगाए थे और कहा था कि उन्हें कभी सही मायनों में पत्नी का दर्जा नहीं मिला। इस बयान के बाद पवन सिंह ने मीडिया के सामने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी सफाई दी थी, लेकिन मामला अब तलाक तक पहुंच गया है।
सूत्रों की मानें तो ज्योति सिंह ने पवन सिंह से तलाक लेने के साथ ही करोड़ों की एलिमनी की मांग की है। इस मामले में कोर्ट की भूमिका महत्वपूर्ण होने वाली है। क्योंकि एलिमनी और तलाक के फैसले में पवन सिंह की कमाई और वित्तीय स्थिति को ध्यान में रखा जाएगा। फैंस और मीडिया दोनों ही इस विवाद को लेकर लगातार चर्चा कर रहे हैं। इस विवाद का फैसला आने तक सबकी नजरें अदालत पर टिकी रहेंगी।

ज्योति ने मांगी 30 करोड़ की एलिमनी
सूत्रों के अनुसार, ज्योति सिंह ने पवन सिंह से तलाक लेने का फैसला किया है और अदालत में 30 करोड़ रुपए की एलिमनी की मांग की है। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो सामने आया था, जिसमें वे कोर्ट में मेंटेनेंस और अन्य कानूनी कदमों के बारे में बात करती नजर आई थीं।
ये भी पढ़ें: Bihar Chunav: भोजपुरी सुपरस्टार Pawan Singh चुनाव लड़ेंगे या नहीं? कर दिया ऐलान
पवन सिंह के वकील ने कहा कि अदालत का आदेश आने तक ज्योति सिंह जो भी बयान दें सकती हैं, लेकिन इसे मीडिया में लाना सही नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर किसी समस्या को सुलझाना है तो दोनों पक्षों को सामने बैठकर बातचीत करनी चाहिए।
तलाक की संभावना और एलिमनी पर फैसला
वकील ने यह भी कहा कि पवन सिंह भी तलाक चाहते हैं। क्योंकि इतनी सार्वजनिक बेइज्जती के बाद वे ज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहेंगे। एलिमनी की मांग पर उन्होंने बताया कि कोर्ट पवन सिंह की आय और उनकी वित्तीय स्थिति का ध्यान रखते हुए फैसला करेगा। इससे स्पष्ट है कि अदालत में मामला दोनों पक्षों की स्थिति और सबूतों के आधार पर तय होगा।
फैंस का रिएक्शन
फैंस और मीडिया में इस विवाद को लेकर चर्चा जारी है। कुछ लोग ज्योति सिंह के बयान का समर्थन कर रहे हैं, जबकि कुछ पवन सिंह के पक्ष में हैं। यह मामला जल्द ही अदालत में तय होने की संभावना है, और इसके फैसले के बाद ही दोनों की आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।
ये भी पढ़ें: Pawan Singh पर ससुर रामबाबू का शॉकिंग बयान, ज्योति सिंह के पिता ने खोली एक्टर दामाद की पोल, क्यों जोड़े हाथ?












Click it and Unblock the Notifications