'आओ मेरी जान', पवन सिंह ने सरेआम की ऐसी हरकत, नए वीडियो ने काटा बवाल, पत्नी ज्योति सिंह का हुआ ये हाल
Pawan Singh Viral Video: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए हैं। जहां एक ओर पत्नी ज्योति सिंह के साथ उनका तलाक का मामला कोर्ट में विचाराधीन है, वहीं दूसरी तरफ उनका नाम लगातार महिमा सिंह के साथ जोड़ा जा रहा है।
पवन सिंह के नए वीडियो ने मचाई सनसनी
अब इस बीच पवन सिंह का एक और वायरल वीडियो सामने आया है जिसने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। वीडियो में पवन सिंह खुले मंच से महिमा सिंह को जान कहकर बुलाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद से लोगों के बीच उनके कथित रिश्ते की चर्चाएं और तेज हो गई हैं।

लखनऊ की पार्टी से वायरल हुआ वीडियो
ये वीडियो हाल ही में लखनऊ में आयोजित सिंगर गुंजन सिंह की बर्थडे पार्टी का बताया जा रहा है। इस इवेंट में पवन सिंह के साथ महिमा सिंह भी मौजूद थीं।
'महिमा जी यहां आइए, आओ मेरी जान'
-वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि पवन सिंह स्टेज पर खड़े होकर कहते हैं- मैं चाहता हूं कि महिमा जी यहां आइए, आओ मेरी जान, इधर आओ।
-पवन सिंह के इस अंदाज पर महिमा सिंह तुरंत स्टेज पर पहुंच जाती हैं। इसी पल का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है और पावर स्टार के अफेयर व तीसरी शादी की अटकलों को और हवा मिल गई है।
महिमा सिंह के साथ सच में जुड़ा पवन सिंह का रिश्ता?
पवन सिंह और महिमा सिंह को लेकर पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों के बीच करीबी रिश्ते हैं। वायरल वीडियो के बाद अब फैंस और यूजर्स सोशल मीडिया पर खुलकर इस रिश्ते पर सवाल उठा रहे हैं। कुछ लोग इसे मजाकिया अंदाज बता रहे हैं, तो कुछ इसे पवन सिंह की निजी जिंदगी से जोड़कर देख रहे हैं।
पत्नी ज्योति सिंह के क्रिप्टिक पोस्ट ने बढ़ाई बेचैनी
-इस पूरे विवाद के बीच पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किए हैं जो तेजी से वायरल हो रहे हैं। पहले पोस्ट में ज्योति सिंह ने लिखा है- सीता वनवास में भी साथ थीं लेकिन रात को अयोध्या में भी साथ न दे सके।

-इसके बाद ज्योति सिंह ने एक और पोस्ट शेयर किया है- शिव का अपनाया हुआ अक्सर दुनिया से ठुकराया हुआ होता है। हालांकि ज्योति सिंह ने इन पोस्ट्स में किसी का नाम नहीं लिया लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स इनका सीधा इशारा पवन सिंह की ओर मान रहे हैं।
ज्योति सिंह के गंभीर आरोप और तलाक का मामला
-जानकारी के अनुसार ज्योति सिंह पहले ही पवन सिंह पर मानसिक प्रताड़ना और जबरन गर्भपात कराने जैसे गंभीर आरोप लगा चुकी हैं। इन्हीं आरोपों के आधार पर उन्होंने तलाक की अर्जी दाखिल की थी।
-आपको बता दें कि पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादी साल 2018 में हुई थी लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के रिश्तों में खटास शुरू हो गई थी। फिलहाल दोनों का तलाक का केस कोर्ट में लंबित है।












Click it and Unblock the Notifications