Video: कौन है सिंदूर लगाई वो महिला, जिसकी उंगलियों से पवन सिंह ने चाटा केक? फिर सरेआम की ऐसी हरकत
Video: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) ने गत 5 जनवरी 2026 को अपना 40वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। जश्न के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए लेकिन इनमें से एक वीडियो ने ऐसा तूल पकड़ा कि इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है।
पवन सिंह का 40वां बर्थडे
इस वीडियो में पवन सिंह न सिर्फ लड़खड़ाते नजर आए बल्कि उनके साथ खड़ी एक महिला को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। सबसे ज्यादा चर्चा उस महिला के मांग में भरे सिंदूर और पवन सिंह के साथ उनके बर्ताव को लेकर हो रही है।

पवन सिंह की जन्मदिन पार्टी का वीडियो क्यों हुआ वायरल?
-वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पवन सिंह केक कटिंग के दौरान काफी एक्साइटेड नजर आते हैं। उनके आसपास मौजूद लोग उन्हें केक खिला रहे होते हैं। इसी दौरान एक महिला उन्हें केक खिलाती है लेकिन जिस अंदाज में पवन सिंह ने केक खाया था, वह कई लोगों को असहज कर गया।
-वीडियो में पवन सिंह महिला की उंगलियों पर लगा केक खुद से पकड़कर खाने लगते हैं जिसे देखकर सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
कौन है पवन सिंह के साथ दिख रही महिला?
-पवन सिंह के जन्मदिन वाले वीडियो में नजर आने वाली महिला कोई और नहीं बल्कि भोजपुरी एक्ट्रेस महिमा सिंह हैं। पार्टी में सभी खुश दिखाई दे रहे हैं लेकिन एक खास पल ने लोगों का ध्यान खींच लिया है।
-वीडियो में महिमा सिंह पावरस्टार पवन सिंह को केक खिलाती हैं। केक खिलाने के बाद उनकी उंगलियों पर थोड़ा केक लगा रह जाता है, जिसे पवन सिंह जीभ से चाटते नजर आते हैं। इस दौरान महिमा सिंह थोड़ी असहज दिखाई देती हैं लेकिन भीड़ और माहौल की वजह से कुछ कह नहीं पातीं।
सोशल मीडिया पर उठे सवाल
वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स ने पवन सिंह के बर्ताव पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कई लोगों ने इसे अमर्यादित व्यवहार बताया है तो कुछ ने कहा कि ये पहली बार नहीं है जब पवन सिंह को इस तरह के विवादों का सामना करना पड़ा है।
पवन सिंह का विवादों से रहा है नाता
-पवन सिंह का नाम इससे पहले भी अपनी को-स्टार्स के साथ व्यवहार को लेकर विवादों में रहा है। अक्षरा सिंह के साथ उनका विवाद सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा था। वहीं पवन सिंह पर हरियाणवी डांसर अंजलि राघव को स्टेज पर गलत तरीके से छूने का आरोप लग चुका है।
-इस घटना के बाद अंजलि राघव ने सफाई देते हुए कहा था कि उस समय उन्हें लगा कि पवन सिंह उनकी मदद कर रहे हैं लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि ऐसा नहीं था। इस घटना के बाद अंजलि राघव ने भोजपुरी इंडस्ट्री में काम नहीं करने का फैसला लिया था।
महिमा सिंह के साथ पवन सिंह का गाना और फिल्म
-आपको बता दें कि महिमा सिंह और पवन सिंह हाल ही में एक साथ 'बानी लइका' गाने में नजर आए थे। ये गाना काफी बोल्ड और रोमांटिक बताया जा रहा है। इसके अलावा दोनों की एक फिल्म भी आने वाली है। हालांकि फिल्म का नाम अभी तक सामने नहीं आया है।
-जहां कुछ फैंस पवन सिंह का बचाव करते नजर आए हैं, वहीं कई यूजर्स ने उनके बर्ताव को लेकर नाराजगी जताई है। वीडियो को लेकर बहस अभी भी जारी है और सोशल मीडिया पर लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
-
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
Silver Rate Today: जंग के बीच धड़ाम हुआ रेट, ₹15,000 सस्ती चांदी! आपके शहर में क्या है 10 ग्राम सिल्वर का भाव? -
Rajasthan Diwas 2026: 30 मार्च की जगह 19 को क्यों मनाया जा रहा राजस्थान दिवस? चौंका देगा तारीख बदलने का कारण! -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान












Click it and Unblock the Notifications