पवन सिंह की शादी पर आम्रपाली दुबे का चौंकाने वाला खुलासा, अक्षरा सिंह की चुप्पी का खुला राज
Amrapali Dubey and Pawan Singh: भोजपुरी सिनेमा के चर्चित स्टार पवन सिंह और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के बीच लंबे समय से रोमांस की अफवाहें चलती आ रही हैं। लेकिन इसके बावजूद, दोनों कभी शादी के पवित्र बंधन में नहीं बंध पाए।
पवन सिंह को लेकर आम्रपाली दुबे का बड़ा दावा
हाल ही में एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने उस समय से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है, जब उन्होंने पवन सिंह को शादी करने से रोकने की पूरी कोशिश की थी। आम्रपाली दुबे ने दावा किया है कि अक्षरा सिंह एक्टर पवन सिंह से बहुत प्यार करती थीं।

'पवन सिंह की शादी ने सबको हैरान कर दिया था'
वहीं आम्रपाली दुबे के अनुसार पवन सिंह की अचानक तय हुई शादी की खबर ने सबको हैरान कर दिया था। सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में आम्रपाली दुबे ने बताया- पूरी इंडस्ट्री जानती है कि पवन सिंह की शादी अचानक हुई थी। हमें तो कोई निमंत्रण कार्ड भी नहीं मिला था।
'अक्षरा सिंह एक्टर पवन सिंह से बहुत प्यार करती थीं'
--आम्रपाली दुबे ने आगे कहा- अचानक पता चला कि पवन सिंह बलिया जा रहे हैं और वहीं जाकर शादी करने वाले हैं। शादी की खबर के सामने आते ही मैंने तुरंत अक्षरा सिंह को कॉल किया था और इस बात की पुष्टि की थी।
आम्रपाली दुबे ने कहा- ये खबर हम सबके लिए काफी चौंकाने वाली थी। मैं अक्षरा सिंह को बार-बार कॉल करती रही, लेकिन जवाब नहीं मिला। एक दिन आखिरकार अक्षरा ने फोन उठाया और बताया कि पवन सिंह की शादी हो रही है और वह बिल्कुल ठीक नहीं हैं।
आम्रपाली दुबे ने खुद पवन सिंह से की थी बात
-इस खबर के बाद आम्रपाली दुबे ने खुद पवन सिंह से संपर्क करने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा- मैं लगातार पवन सिंह को फोन करती रही, लेकिन वो मेरा कॉल नहीं उठा रहे थे। काफी समय बाद जब उन्होंने फोन उठाया, तो मैंने उनसे पूछा- क्या तुम्हें लगता है कि जो कर रहे हो, वह सही है?
-आम्रपाली दुबे ने आगे कहा- मैंने पवन सिंह से पूछा था कि ऐसा करने की क्या वजह है? मैंने उन्हें बहुत देर तक समझाने की कोशिश की थी, जबकि वह चुपचाप मेरी बातें सुनते रहे। इसके बाद पवन सिंह ने अपनी मजबूरी का कारण भी शेयर किया था।
'पवन सिंह ने कहा था कि मां की इज्जत से ऊपर कुछ भी नहीं'
-आम्रपाली दुबे ने बताया- पवन सिंह ने बड़े नम्रता से कहा था- पंडित जी, मैं आपको क्या बताऊं? आप समझेंगी नहीं। मेरी मां की खुशी मेरे लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता है। मां की इज्जत से ऊपर कुछ भी नहीं। जो भी मां कहेंगी, मैं वही करूंगा।
-आपको बता दें कि भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह अक्सर विवादों में धिर जाते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी को-स्टार अंजलि राघव के साथ कुछ गंदा बर्ताव किया था जिसे लेकर वह खबरों में छा गए थे।
रिएलिटी शो में धूम मचा रहे हैं पवन सिंह
हालांकि बाद में पवन सिंह ने अपनी गलती स्वीकार कर अंजलि राघव से सोशल मीडिया के जरिए माफी भी मांग ली थी। फिलहाल पवन सिंह ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रहे रिएलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में धमाल मचा रहे हैं। लोग भी उन्हें खूब पसंद कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications