Jyoti Singh: विवादों में पवन सिंह की दूसरी बीवी, पति से कितनी ज्यादा पढ़ी-लिखी हैं ज्योति सिंह?
Jyoti Singh Profile: लखनऊ में भोजपुरी सुपरस्टार और नेता पवन सिंह का नाम इस समय सिर्फ फिल्मों या चुनाव तक ही सीमित नहीं रहा। उनकी निजी जिंदगी के झगड़े अब सार्वजनिक हो गए हैं। रविवार को उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह ने उनके लखनऊ स्थित घर के बाहर हंगामा किया और भावुक होकर पुलिस के सामने ज़हर खाने की धमकी दे डाली।
ज्योति का आरोप है कि पवन सिंह ने उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई है, जबकि पुलिस ने इसे पूरी तरह से खारिज कर दिया। पुलिस ने कहा कि उन्हें सिर्फ पूछताछ के लिए बुलाया गया था। इस घटना ने पवन सिंह की निजी जिंदगी और उनके विवादों को फिर से सुर्खियों में ला दिया है।

पुलिस ने ज्योति से बार-बार स्टेशन जाने को कहा, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। ज्योति ने कहा कि पुलिस ने उन्हें सबके सामने शर्मिंदा किया। अधिकारियों ने बताया कि दोनों के बीच कानूनी मामले चल रहे हैं। ज्योति ने कहा कि उनका मामला केवल मेंटेनेंस से जुड़ा है, कोई हत्या या गंभीर अपराध नहीं। इसपर अब पवन सिंह का रिएक्शन भी सामने आया है। उनका कहना है कि उनकी पत्नी केवल बिहार चुनाव लड़ने के लिए ये सब कर रही हैं।
ज्योति ने जहर खाने की धमकी दी
ज्योति ने पुलिस के सामने कहा, "मैं आज सिर्फ समाज के कहने पर आई थी। अगर मुझे अभी भी इंसाफ नहीं मिला तो कोई उम्मीद नहीं है। मैं घर जाकर ज़हर खा लूंगी। मैं एक शरिफ घर की बेटी और बहू हूँ। अगर मुझे पुलिस स्टेशन जाना पड़ा तो यहीं ज़हर खा लूंगी। बस, बहुत हो गया। इंसाफ दीजिए मुझे।"
ये भी पढ़ें: 'भाभी' को लेकर ये क्या बोल गए खेसारी लाल यादव? पवन सिंह की खोली पोल-पट्टी, कहा- 'मैं चाटता नहीं'
पती पर बेवफाई के आरोप
ज्योति ने पवन सिंह पर आरोप लगाया था कि उन्होंने चुनाव के बाद किसी और महिला को होटल ले गए। उन्होंने कहा, "क्या यही आदमी समाज की सेवा करेगा जो अपनी पत्नी को बाहर करने के लिए पुलिस बुलाता है? मैं इसे बर्दाश्त नहीं कर सकती थी, इसलिए चली गई।"
कौन है ज्योति सिंह?
ज्योति सिंह उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के मिड्ढी गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई की है। वहीं उनके पति पवन सिंह 10th पास हैं। उन्होंने मध्यमा बोर्ड से पढ़ाई की थी। ज्योति ने पवन सिंह से 6 मार्च 2018 को शादी की थी। शादी के बाद ज्योति आम तौर पर लोगों की नजरों से दूर रहती थीं। साल 2022 में ज्योति ने तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी। उस समय उन्होंने पवन पर मारपीट और जबरन गर्भपात कराने जैसे आरोप लगाए थे। उन्होंने यह भी कहा कि पवन ने उन्हें शादी के बाद परेशान किया।
ज्योति ने यह खुलासा भी किया कि पवन का संबंध पहले भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह से था। अक्षरा 3 महीने की गर्भवती थीं और पवन हमेशा कहते थे कि अक्षरा उनकी पत्नी है। पवन सिंह ने पहली शादी 2014 में नीलम सिंह से की थी। नीलम ने 2015 में आत्महत्या कर ली। इसके बाद पवन ने 2018 में ज्योति से शादी की। उससे पहले वह अभिनेत्री अक्षरा सिंह के साथ रिलेशन में थे।
ये भी पढ़ें: Pawan Singh: 'बीवी के सामने पवन सिंह लड़की को लेकर होटल चले गए', ज्योति सिंह ने पति पर लगाए गंभीर आरोप












Click it and Unblock the Notifications