Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Pawan Singh ने एक्ट्रेस अक्षरा के साथ रिश्ते पर बताया था सच, जानें प्रेम कहानी में कौन था 'विलेन'

Pawan Singh News: भोजपुरी फिल्मों के स्टार पवन सिंह और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का रिश्ता एक वक्त में सुर्खियों में था। 2018 में दोनों का ब्रेकअप हो गया और रिश्ता टूटने के बाद से दोनों एक-दूसरे के बारे में बात करने से बचते हैं। हालांकि, अक्षरा ने एक शो में बताया था कि वह इस रिश्ते को लेकर बहुत इमोशनल थीं और इससे बाहर निकलने में उन्हें बहुत वक्त लगा था। अब राइज एंड फॉल रिएल्टी शो में हिस्सा ले रहे पवन सिंह ने भी इस पर चुप्पी तोड़ी है। भोजपुरी स्टार ने बताया कि उनकी लव स्टोरी शादी तक क्यों नहीं पहुंच सकी थी।

पवन सिंह ने इस शो के कंटेस्टेंट नयनदीप से एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का नाम लिए बिना ही उनके बारे में बात की। उन्होंने अपनी पहली पत्नी के सुसाइड के बारे में भी बताया। पवन ने कहा कि शादी के तीन महीने बाद ही उसने आत्महत्या कर ली। वह तो मेरे लिए देवी थी। यह सब कहते हुए भोजपुरी स्टार काफी भावुक भी हो गए और नैनदीप उन्हें दिलासा देते नजर आए।

Pawan Singh News

Pawan Singh ने बताया अपने दिल का दर्द

पवन सिंह ने यूट्यूबर नैनदीप से बात करते हुए बताया कि उनकी जिंदगी में कई मुश्किल पड़ाव आए हैं। उन्होंने कहा, 'मेरी शादी के तीन महीने बाद ही उसने फंदा (आत्महत्या) लगा लिया। उसके बारे में क्या कहूं,वो तो देवी थी। फिर उसके बाद एक रिश्ता बना उसमें कुछ लफड़ा हो गया था।' उन्होंने बिना अक्षरा सिंह का नाम लिए हुए कहा कि जब साथ में काम करते हैं, तो नजदीकियां हो जाती हैं। ऐसा ही मामला था कि साथ में काम करते हुए करीब आ गए। फिर घरवालों को ये सब ठीक नहीं लगा, तो उन्होंने मना कर दिया। पवन सिंह ने इस दौरान यह इशारा जरूर कर दिया कि अक्षरा के साथ उनका रिश्ता मां को मंजूर नहीं था।

यह भी पढ़ें: अक्षरा के बहाने अब Pawan Singh डाल रहे हैं धनश्री वर्मा पर डोरे? भड़के लोग, कहा- 'इसका करेक्टर ढीला है'

Akshara Singh ने पवन सिंह पर लगाए थे आरोप

भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस और यूट्यूबर अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर बहुत सारे आरोप लगाए थे। अक्षरा ने दावा किया था कि पवन सिंह ने रिश्ते में उनके साथ बेईमानी की थी और उन्हें अंधेरे में रखकर दूसरी शादी की। बता दें कि पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से भी उनका तलाक चल रहा है। साल 2022 से दोनों अलग रह रहे हैं और कोर्ट में केस चल रहा है। ज्योति सिंह ने भोजपुरी स्टार और उनके परिवार पर धोखा देने, दहेज लेने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

यह भी पढ़ें: Pawan Singh: 'मेरा कंधा दागी', कौन थी पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम? क्यों सालों बाद एक्टर ने किया याद?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+