विवादों में घिरे हैं भोजपुरी स्टार पवन सिंह, पत्नी की मौत से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर, देखें कंट्रोवर्सी लिस्ट
Pawan Singh: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और सिंगर पवन सिंह जितने पॉपुलर हैं, उतने ही विवादों में भी घिरे रहते हैं। उनकी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों ही कई बार विवादों के चलते ही सुर्खियों में छाई रहती है। कभी गानों के बोल तो कभी रिश्तों से जुड़े मामले, हर बार पवन सिंह विवादों की वजह से चर्चा में रहे हैं।
पवन सिंह की छवि को लेकर उठते हैं सवाल
पवन सिंह एक तरफ जहां अपनी दमदार आवाज और सुपरहिट फिल्मों से दर्शकों का दिल जीतते हैं, वहीं दूसरी तरफ लगातार विवादों की वजह से उनकी छवि पर भी सवाल उठते रहते हैं। उनके करियर का सफर जितना चमकदार रहा है, उतना ही विवादों से भरा भी रहा है।

कानूनी पचड़े में फंस गए हैं पवन सिंह
अब फिर पवन सिंह कानूनी मुश्किलों में फंस गए हैं। वाराणसी की जिला अदालत ने उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। आपको बता दें कि ये केस एक व्यापारी विशाल सिंह की ओर से दायर याचिका पर आधारित है, जिसमें दावा किया गया है कि फिल्म में निवेश के नाम पर पवन सिंह ने उनसे करोड़ों की ठगी की है।
आइए आपको बताते हैं पवन सिंह से जुड़े विवादों के बारे में-
पहली पत्नी की आत्महत्या
साल 2015 में पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम सिंह ने मुंबई स्थित अपने घर पर आत्महत्या कर ली थी। इस घटना ने न सिर्फ उनके फैंस बल्कि पूरे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रखा दिया था। उस समय इस घटना को लेकर कई तरह की अफवाहें और सवाल खड़े हुए थे।
अक्षरा सिंह के साथ विवाद
भोजपुरी इंडस्ट्री के फेमस एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और एक्टर पवन सिंह के रिश्ते लंबे समय तक चर्चा में रहे थे। साल 2019 में अक्षरा सिंह ने पवन सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने उन पर धमकाने और उनकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियोज वायरल करने की कोशिश करने का आरोप लगाया था। ये विवाद मीडिया में खूब उछला था और भोजपुरी इंडस्ट्री में हलचल मच गई थी।
दूसरी पत्नी से घरेलू विवाद
पवन सिंह की दूसरी शादी भी विवादों से घिरी रही है। उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह ने उन पर घरेलू हिंसा और जबरन गर्भपात कराने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। ये मामला अदालत तक पहुंचा था और दोनों के बीच तलाक की अर्जी भी दाखिल की गई थी। ये विवाद लंबे समय तक पवन सिंह की निजी जिंदगी को सुर्खियों में रखता रहा।
अश्लील गानों पर बवाल
पवन सिंह के कई हिट गाने, जैसे 'लॉलीपॉप लागेलू' और 'सानिया मिर्जा कट नथुनिया' अपने डबल मीनिंग और अश्लील बोलों की वजह से विवादों में आए थे। आलोचकों ने उन पर भोजपुरी गानों को खराब छवि देने का आरोप लगाया था। हालांकि यही गाने उन्हें पॉपुलैरिटी की ऊंचाइयों तक भी ले गए।
खेसारी लाल यादव के साथ तकरार
भोजपुरी इंडस्ट्री के दो बड़े सितारे, पवन सिंह और खेसारी लाल यादव, के बीच कई बार जुबानी जंग हो चुकी है। सोशल मीडिया पर दोनों की खींचतान ने फैंस को भी बांट दिया है। उनकी ये टकराहट इंडस्ट्री में राइवलरी की चर्चा का बड़ा विषय बनी है।
चुनावी टिकट विवाद
साल 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने पवन सिंह को आसनसोल से उम्मीदवार बनाया था। हालांकि उनके कुछ पुराने गानों के बोलों को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हुआ और उन पर बंगाली महिलाओं का अपमान करने का आरोप लगा था। दबाव बढ़ने पर उनसे टिकट वापस ले लिया गया था।
भाषा विवाद
जुलाई 2025 में पवन सिंह का एक बयान भी विवादों में आ गया था। उन्होंने कहा था- चाहे जान ले लो, मराठी नहीं बोलूंगा। इस बयान को लेकर महाराष्ट्र में राजनीतिक संगठनों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया था और उनसे माफी की मांग की थी।
फिल्म 'बॉस' से जुड़ा धोखाधड़ी केस
हाल ही में पवन सिंह एक बार फिर कानूनी पचड़े में भी फंस गएहैं। वाराणसी की एक अदालत ने उनके खिलाफ साल 2018 में रिलीज हुई भोजपुरी फिल्म 'बॉस' में निवेश घोटाले का मामला दर्ज करने का आदेश दिया है। आरोप है कि फिल्म में निवेश के नाम पर एक बिजनेसमैन से 1.25 करोड़ रुपये लिए गए, लेकिन मुनाफे का हिस्सा नहीं दिया गया। कोर्ट ने इसे धोखाधड़ी का मामला मानते हुए पवन सिंह समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।
-
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Peddi Teaser Out: राम चरण के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज, 'पेद्दी' का टीजर रिलीज, एक्टर का जबर अवतार -
OTT Release This Week: लॉन्ग वीकेंड में देख डालें ये फिल्में और सीरीज, कोरियन फैंस के लिए भी है तोहफा -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 8: 'धुरंधर 2' ने राम नवमी पर मचाई धूम, 8वें दिन कर ली छप्पड़फाड़ कमाई -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म -
Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर, हनुमान जयंती 2026 पर होगा 'राम' का ग्रैंड रिवील -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
Harry Potter Web Series Teaser: हैरी पॉटर की जादुई दुनिया की हो रही वापसी, टीजर रिलीज होते ही मची धूम












Click it and Unblock the Notifications