Pathaan Film: 'ऐसी दीवानगी...' पठान का पहला शो देखने के लिए लंदन से कोलकाता पहुंचा कपल, कही दिल की बात
9000 सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज हुई 'पठान' फिल्म का लोग लंबे वक्त से इंतजार कर रहे थे।फिल्म में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण,जॉन अब्राहम,आशुतोष राणाअहम रोल में हैं।

Pathaan Film: पूरे चार साल के बाद बड़े पर्दे पर शाहरुख खान ने फिल्म 'पठान' से वापसी की है, उनके फैंस ढोल-नगाड़ों के साथ अपने हीरो की फिल्म का स्वागत कर रहे हैं। किंग खान के फैंस तो दुनिया के कोने-कोने में हैं और उन पर जान छिड़कते हैं, जिसका ताजा उदाहरण दिखा कोलकाता में, जहां फिल्म 'पठान' का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने लंदन से एक कपल पहुंचा, जिसने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 'वो शाहरुख के बहुत बड़े फैन हैं और लंबे वक्त से उनकी फिल्म का इतंजार कर रहे थे और फाइनली आज उन्हें वो मौका मिल गया।'

शाहरुख हैं 'किंग ऑफ रोमांस'
लंदन में रहने वाले इस कपल ने शाहरुख को 'किंग ऑफ रोमांस' कहा और कहा कि 'वो उनकी कोई भी फिल्म नहीं छोड़ते हैं। उनकी अदायगी, उनका अंदाज , उनकी मोहब्बत, काम के प्रति उनका समर्पण उन्हें दूसरे एक्टर से अलग करता है, वो कमाल हैं और इसी वजह से वो उनके die-hard fan हैं।'

'छोटी-छोटी बातें होती रहती हैं सैनोरिटा'
हाल ही फिल्म को बॉयकॉट करने की बात हुई थी, जिसके बारे में इस कपल ने कहा कि 'शाहरुख खान की फिल्म को कैसे कोई बॉयकॉट कर सकता है। मैं इसके लिए बस इतना ही कह सकता हूं कि 'बड़े-बड़े शहरों में छोटी-छोटी बातें होती रहती हैं सैनोरिटा।'

'फिल्म तो फायर है फायर'
किंगखान की फिल्म 'पठान' की रिलीज का जमकर लोग जश्न मना रहे हैं। इस वक्त सिनेमाघरों के सामने लंबी लाइनें देखने को मिल रही हैं तो वहीं दूसरी ओर खुद को फिल्म समीक्षक कहने वाले कमाल राशिद खान यानी केआरके ने भी 'पठान' की जमकर तारीफ की है और कहा है कि 'ये फिल्म तो फायर है फायर है।'

फर्स्टहॉफ को 4 रेटिंग...
उन्होंने इस बारे में एक ट्वीट भी किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि 'उन्होंने इंटरवल तक फिल्म देख ली है और उन्होंने फर्स्टहॉफ को 4 रेटिंग के साथ शानदार बताया है।'

9000 सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज हुई पठान
मालूम हो कि 9000 सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज हुई 'पठान' फिल्म का लोग लंबे वक्त से इंतजार कर रहे थे। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, आशुतोष राणा अहम रोल में हैं तो वहीं फिल्म सलमान खान भी कैमियो रोल में हैं।
फिल्म की एडवांस बुकिंग जारी
फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद हैं तो वहीं फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा हैं। फिल्म के गानों और ट्रेलर ने तो पहले से ही धूम मचा रखी है फिल्म को लेकर एडवांस बुकिंग जारी है, फिलहाल फैंस की खुशी तो इस वक्त सिरचढ़कर बोल रही है, देखते हैं कि फिल्म लोगों को प्रभावित कर पाती है या नहीं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications