तीन मर्दों के साथ अफेयर के बाद भी अकेली थीं परवीन बॉबी, दर्दनाक हुई थी मौत, डेड बॉडी की हो गई थी ऐसी हालत

Parveen Babi Life: हिंदी सिनेमा की लेडी सुपरस्टार और लिजेंड्री एक्ट्रेस परवीन बॉबी अपनी दमदार एक्टिंग और खूबसूरती के चलते लोगों के दिलों पर राज करती थीं। उन्होंने इंडस्ट्री के कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया था। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी थीं। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ उनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी लोगों को खूब पसंद आती थी। आपको बता दें कि पहली ही नजर में सबको दीवाना बनाने वाली ये हसीना अपनी रियल लाइफ में बिल्कुल अकेली थीं। इंडस्ट्री में परवीन बॉबी के अफेयर से लेकर उनकी दर्दनाक मौत तक ने लोगों को हिला कर रख दिया था।

लोगों के दिलों पर राज करती थीं परवीन बॉबी
जूनागढ़ के मुस्लिम परिवार में जन्म लेने वाली परवीन बॉबी ने साल 1973 में रिलीज हुई फिल्म 'चरित्र' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। पहली ही फिल्म से परवीन की खूबसूरती और उनकी अदाकारी ने लोगों का दिल जीत लिया था। उनका जादू दर्शकों के दिलों पर ऐसा चला कि उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। परवीन बॉबी सफलता का आसमान छूने लगी थीं।

parveen babi

फिल्मों के विलेन डैनी डेंजोंगप्पा से हुआ था प्यार
आपको बता दें कि परवीन बॉबी का कई लोगों से अफेयर चला था लेकिन कोई भी रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच पाया था। परवीन बॉबी की जिंदगी में पहली बार डैनी डेंजोंगप्पा ने प्यार जगाया था। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों के बीच प्यार शुरू हुआ था। 4 साल तक दोनों के बीच अफेयर चला लेकिन कुछ पर्सनल कारणों के चलते दोनों अलग हो गए थे।

कबीर बेदी के साथ रिलेशन में थीं परवीन बॉबी
डैनी डेंजोंगप्पा से ब्रेकअप होने के बाद परवीन बॉबी की जिंदगी में बॉलीवुड एक्टर कबीर बेदी की एंट्री हुई थी लेकिन ये रिश्ता भी ज्यादा दिन तक नहीं चल पाया था। एक समय था जब कबीर बेदी और परवीन बॉबी की कोजी तस्वीरें खबरों में छाई रहती थीं लेकिन तीन साल तक एक दूसरे के साथ रहने के बाद ये रिश्ता भी टूट गया था।

महेश भट्ट के साथ शुरू हुआ था अफेयर
परवीन बॉबी की जिंदगी में तीसरी एंट्री बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट की हुई थी। परवीन बॉबी को महेश भट्ट ने अपना सहारा दिया था। उस समय परवीन बॉबी हिंदी सिनेमा की एक मशहूर एक्ट्रेस थीं जबकि महेश भट्ट बॉलीवुड में अपना नाम बनाने की कोशिश में जुटे हुए थे। महेश भट्ट के साथ रिलेशन में रहते हुए ही परवीन बॉबी मानसिक बीमारी से पीड़ित हो गई थीं।

मानसिक बीमारी से जूझने लगी थीं परवीन बॉबी
इस मानसिक बीमारी का पता लगने के बाद महेश भट्ट के साथ परवीन बॉबी के रिश्ते में दरार आने लगी थी। वहीं तबीयत खराब रहने की वजह से परवीन बॉबी का फिल्मी करियर भी बिगड़ने लगा था। वह फिल्मों से दूर जाने लगी थीं। बताया जाता है कि परवीन बॉबी ज्यादा स्ट्रेस के चलते डायबिटीज से पीड़ित हो गई थीं। साथ ही उन्हें पैरानॉयड सिजोफ्रनिया (Paranoid Schizophrenia) नाम की बीमारी हो गई थी। इस बीमारी के चलते परवीन बॉबी कई लोगों को अपनी जान का दुश्मन तक समझने लगी थीं।

बॉडी लेने नहीं आए थे परिवार वाले
आखिरी वक्त में परवीन बॉबी के शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था और उनकी मौत हो गई थी। बताया जाता है कि परवीन बॉबी के परिवार वालों ने उनकी कोई खोज-खबर तक नहीं ली थी। यहां तक कि अस्पताल में भी पोस्टमॉर्टम के समय या बाद में बॉडी लेने के लिए उनके परिवार से कोई नहीं आया था। तब फिल्म मेकर महेश भट्ट ने ही परवीन बॉबी का अंतिम संस्कार किया था।

सड़ने लगा था शरीर, पैर में हुआ था गैंगरीन
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो परवीन बॉबी को डायबिटीज के कारण एक पैर में गैंगरीन हो गया था, जिससे वह सड़ने लगा था। बिस्तर के पास ही एक वीलचेयर पड़ी रहती थी। उनके फ्लैट में सबकुछ बिखरा पड़ा था। कपड़े और दवाइयां भी फैली हुई थीं। कमरे की हालत देखकर लग रहा था कि परवीन बॉबी पिछले कुछ दिन से बिस्तर से उठी ही नहीं थीं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला था कि परवीन बॉबी ने मौत से 2-3 दिन पहले से कुछ नहीं खाया था। वह बिल्कुल भूखी थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+