Part time Job: फिर चौंकाने वाली हैं श्रेया नारायण, देश के पहले राष्ट्रपति से है इनका खास रिश्ता
Shreya Narayan श्रेया नारायण एक अच्छी लेखिका और समाज सेविका भी हैं। वो 'बिहार बाढ़ राहत मिशन ' के तहत काम कर चुकी हैं।

Shreya Narayan on Part time Job: खूबसूरत अदाकारा श्रेया नारायण एक बार फिर से सुर्खियों में हैं, वजह है उनकी शॉर्ट फिल्म 'पार्ट टाइम जॉब', जिसका टीजर रिलीज हो चुका है और जिसे लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं। जिसकी शूटिंग दिल्ली-एनसीआर के लोकेशन पर हुई है।
रिश्तों के कश्मकश की कहानी हैं 'पार्ट टाइम जॉब'
फिल्म एक मध्यमवर्गीय परिवार की कहानी है, जिसमें एक कपल अपने बेटे को अच्छी परवरिश देने के लिए 'पार्ट टाइम जॉब' करने लगते हैं लेकिन इसके चक्कर में वो अपने बेटे को ही वक्त नहीं दे पाते हैं और इसी के कारण उनका छोटा बेटा उपेक्षित होने लगता है और गलत राह में निकल पड़ता है। जब पैरेंटस को ये पता चलता है तो उनके पैरों के तले से जमीन ही खिसक जाती है।
फिल्म में 'हाईवे' फेम हेमंत माहौर भी अहम रोल में
मां-पिता और बच्चे के कश्मकश की कहानी आगे क्या मोड़ लेती है इसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी। आपको बता दें कि श्रेया के अपोजिट इस फिल्म में 'हाईवे' फेम हेमंत माहौर हैं, फिल्म के निर्माता राजेश कुमार जैन और नवीन किशोर हैं, तो वहीं इस फिल्म में आपको रणवीर शौरी, ग्रेसी सिंह और राजपाल यादव जैसे मंझे हुए कलाकार भी दिखाई देंगे तो वहीं फिल्म के क्रिएटिव प्रोड्यूसर 'राउडी राठौर फेम बोइशाली सिन्हा हैं।
'साहेब बीवी और गैंगस्टर' से मिली लोकप्रियता
आपको बता दें कि अपने चुलबुले अंदाज और खूबसूरत एक्टिंग के लिए लोकप्रिय श्रेया नारायण को लोकप्रियता तिग्मांशु धुलिया की फिल्म 'साहेब बीवी और गैंगस्टर' में महुआ के रोल से मिली थी। आप में से बहुत कम लोगों को पता होगा कि श्रेया का ताल्लुक एक बहुत बड़े सियासी परिवार से है।
डॉ. राजेंद्र प्रसाद की पड़पोती हैं श्रेया
वो भारत के प्रथम राष्ट्रपति यानि डॉ. राजेंद्र प्रसाद की पड़पोती हैं लेकिन श्रेया ने कभी भी इस पहचान को भूनाने की कोशिश नहीं की है। अपने काम से उन्होंने इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है।
'पाउडर' से अपने स्क्रीन करियर की शुरुआत
मुजफ्फरपुर में जन्मी श्रेया ने दिल्ली में लंबे टाइम तक थियेटर किया था और उसके बाद वो मुंबई चली आईं, उन्होंने सोनी टीवी के लोकप्रिय शो 'पाउडर' से अपने स्क्रीन करियर की शुरुआत की थी और इसके बाद इन्होंने फिल्म 'दस्तक', 'नॉक आउट', 'तनु वेड्स मनु', 'सुपर नानी', 'रॉकस्टार', 'राजनीति' जैसी फिल्में शामिल हैं।
अच्छी लेखिका और समाज सेविका
फिलहाल दर्शक अब उनकी 'पार्ट टाइम जॉब' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उनके फैंस को उम्मीद है की हर बार की तरह श्रेया नारायण इस बार भी कमाल करेंगी और अपनी एक्टिंग से लोगों को चौंकाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications