Parineeti-Raghav Wedding: मेहमानों का ऐसे रखा जा रहा है ख्याल, भाग्यश्री ने दिखाया वेन्यू, इनसाइड वीडियो वायरल

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और उनके मंगेतर आप पार्टी के युवा नेता राघव चड्ढा उदयपुर के लीला पैलेस होटल में आगामी 24 सितंबर 2023 को शादी करने जा रहे हैं। शादी का वेन्यू इस समय इंटरनेट पर छाया हुआ है, लेकिन उसके अंदर क्या सब चल रहा इसकी झलक अभी तक किसी को नहीं मिल पाई है। कपल के खास मेहमान लगातार उदयपुर पहुंच रहे हैं। गत 23 सितंबर को परिणीति और राघव के उदयपुर पहुंचने के बाद से कई मेहमान एयरपोर्ट पर नजर आए हैं। इनमें से एक बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री भी हैं जो अपने पति हिमालय के साथ इस शादी में शामिल होने के लिए उदयपुर पहुंची हैं। भाग्यश्री ने वीडियो बनाकर लोगों को दिखाया है कि उदयपुर के होसट में परिणाती और राघव के मेहमानों का किस तरह से ख्याल रखा जा रहा है।

'द लीला पैलेस' होटल में होगी शादी
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा आगामी 24 सितंबर 2023 (रविवार) पंजाबी रीति-रिवाज से शादी करने वाले हैं। परिणीति चोपड़ा की कजिन सिस्टर प्रियंका चोपड़ा के भी आने की उम्मीद जताई जा रही है लेकिन उनके एक पोस्ट से ऐसा लग रहा है कि वो किसी वजह से शायद इस शादी में शामिल न हो पाएं। बताया जा रहा है कि शादी का मेन फंक्शन 'द लीला पैलेस' होटल में होगा जबकि दूल्हे राघव चड्ढा के तरफ से कुछ सेरेमनी 'द ताज लेक पैलेस' में आयोजित होगी।

bhagyashree

भाग्यश्री ने 'ताज अरावली' से दिखाई झलकियां
परिणीति और राघव की शादी में पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री ने 'ताज अरावली' से कुछ झलकियां लोगों के लिए शेयर की हैं। उन्होंने दिखाया है कि वहां मेहमानों का किस तरह से ख्याल रखा जा रहा है। आपको बता दें कि इस शादी में शामिल होने के लिए दूल्हा और दुल्हन के रिश्तेदारों के अलावा काफी सारे क्लोज फ्रेंड्स भी उदयपुर पहुंच चुके हैं। टीवी के फेमस शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के पॉपुलर एक्टर शैलेश लोढ़ा भी उदयपुर पहुंच चुके हैं।

मेहमानों के लिए फोक डांस और पारंपरिक भोजन
वहीं एक्ट्रेस भाग्यश्री ने खूबसूरत शाम का ढेर सारा नजारा लोगों को सोशल मीडिया की मदद से दिखाया है जहां मेहमानों के लिए फोक डांस के अलावा खाने-पीने की शानदार व्यवस्था की गई थी। इन झलकियों में सभी मेहमान इस जश्न को सेलिब्रेट करते दिखाई दे रहे हैं। भाग्यश्री ने अपनी इंस्टा स्टोरी में उदयपुर के होटल से कई वीडियोज और तस्वीरें शेयर की हैं।

उदयपुर एयरपोर्ट भी डूबा जश्न में
उदयपुर एयरपोर्ट भी परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के जश्न में डूबा हुआ नजर आ रहा है। उदयपुर एयरपोर्ट पर कपल के बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए गए हैं। एयरपोर्ट के अंदर कई जगहों पर मेहमानों के वेलकम के लिए फूलों से डेकोरेशन भी की गई है। गेस्ट्स का ढोल नगाड़े बजाकर स्वागत किया जा रहा है। आपको बता दें कि एयरपोर्ट के अंदर सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+