शादी से पहले Parineeti Chopra ने राघव चड्ढा के लिए जताया अनोखे अंदाज में प्यार, पहनी R अक्षर की कैप
हाल ही में परिणीति चोपड़ा को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। माना जा रहा है कि वह अपनी शादी के लिए उदयपुर रवाना हो गईं। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपनी कैप से सबका ध्यान खींचा।
Parineeti Chopra Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में हैं। दोनों के परिवार वाले इस वक्त शादी की तैयारियों में बिजी हैं। 23 सितंबर से राजस्थान के उदयपुर में सभी फंक्शन शुरू हो जाएंगे। अब शादी की तैयारियों के बीच होने वाली दुल्हन परिणीति चोपड़ा को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।
17 सितंबर को परिणीति चोपड़ा को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। माना जा रहा है कि एक्ट्रेस अपनी शादी के लिए उदयपुर रवाना हो गई हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपनी कैप से फैंस का ध्यान खींचा। कैप में 'आर' लिखा हुआ था जिसे उनके पति के नाम राघव चड्ढा से जोड़ा जा रहा है। एक्ट्रेस का ये कूल लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

परिणीति चोपड़ा इस वीडियो में काफी ब्लश कर रही हैं। उनके चेहरे पर राघव की दुल्हन बनने की खुशी अलग ही नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो उन्होंने डेनिम जींस, व्हाइट टैंक टॉप के साथ ब्लू शर्ट और व्हाइट स्नीकर्स कैरी किए हुए हैं। इस दौरान एक्ट्रेस नो-मेकअप लुक में दिखीं।
बता दें कि, इससे पहले परिणीति चोपड़ा का एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया जिसमें वह अचानक पैपराजी पर भड़क गईं। दरअसल, जैसे ही एक्ट्रेस अपनी कार से उतरती हैं तो अचानक पैपराजी उनके फोटो क्लिक करने लगते हैं। इस दौरान वह गुस्से में कहती हैं कि, 'मैंने आपको नहीं बुलाया यार।' हालांकि इसके बाद भी पैपराजी वहीं खड़े रहते हैं और फिर परिणीति मजबूर हाथ जोड़कर कहती हैं कि, "मैंने आपको आने के लिए नहीं कहा था. आप बस कीजिए प्लीज. मैं आपसे रिक्वेस्ट कर रही हूं।" एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बता दें कि, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 13 मई को सगाई कर अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था। इसके बाद से ह लगातार अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। अब खबर आ रही है कि, 24 सिंतबर को सात फेरे लेंगे. इसके बाद 30 सिंतबर को चंडीगढ़ के 'द ताज लेक' में कपल रिसेप्शन पार्टी देगा।












Click it and Unblock the Notifications