Parineeti-Raghav: बारातियों को देखकर चिल्लाने लगती हैं परिणीति चोपड़ा, राघव को देती हैं फ्लाइंग किस और फिर....

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने गत 24 सितंबर को उदयपुर में शादी कर ली थी। दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए हैं। परिणीति चोपड़ा की ये ड्रीम वेडिंग राजस्थान के उदयपुर के द लीला पैलेस होटल में हुई थी, जहां पर उनके दूल्हेराजा अपनी दुल्हनिया को लेने के लिए बारातियों के साथ नाव पर सवार होकर अपने वेडिंग वेन्यू पर पहुंचे थे। इसी कड़ी में अब इनकी शादी का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है जिसमें कुछ खास मूमेंट्स कैप्चर किए गए हैं।

परिणीति-राघव की शादी का वीडियो
परिणीति चोपड़ा ने खुद अपनी शादी का एक नया वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें ऐसे मूमेंट्स कैप्चर हैं जो अब तक किसी ने नहीं देखे हैं। इस वीडियो परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की इनसाइड झलकियां दिखाई गई हैं। इस वीडियो को शादी की फिल्म का ट्रेलर भी बोला जा सकता है।

Parineeti Chopra

बैकग्राउंड में बज रहा है परिणीति का गाया हुआ गाना
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हे राजा राघव चड्ढा को बारातियो के साथ डांस करते हुए होटल के अंदर एंट्री करता देख परिणीति चोपड़ा खुशी से उछलने लगती हैं। आपको बता दें कि इस वीडियो में जो गाना बैकग्राउंड में बज रहा है उसे खुद परिणीति चोपड़ा ने ही गाया है। परिणीति के इस गाने को सुनकर उनके दूल्हे राजा सहित शादी में मौजूद सभी मेहमान हैरान हो जाते हैं। वहीं परिणीति के पैरेंट्स की आंखों से आंसू भी छलकने लगते हैं।

परिणीति ने लिखा है- ये मेरे हसबैंड के लिए
अपनी शादी के वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए परिणीति चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा है- ये मेरे हसबैंड के लिए, सबसे जरूरी गाना जो मैंने अब तक में गाया है वो आपकी तरफ बढ़ते कदम के दौरान गाया, मैं कह रही थी- पिया चल चलें आ। इस शादी के वीडियो की शुरुआत उदयपुर के खूबसूरत लोकेशन के साथ होती है। ड्रोन शॉट में सजे-धजे द लीला पैलेस होटल को दिखाया जाता है।

राघव को देखकर खुशी से उछल पड़ती हैं परिणीति
इसके बाद दूल्हेराजा राघव चड्ढा बारातियों के साथ शादी के मंडप के तरफ बढ़ते दिखाई देते हैं। वह अपने दोस्तों के साथ थोड़ा बहुत डांस भी करते हैं। इसके बाद परिणीति अपने प्यार राघव और बारातियों को दूर से देखकर खुशी से उछल पड़ती हैं। वह राघव को चीखते हुए आवाज भी लगाती हैं और फिर छिप जाती हैं।

राघव को देखकर जोर-जोर से चिल्लाने लगती हैं परिणीति
इसके अलावा परिणीति जोर-जोर से चीखकर कहती हैं- ओह माय गॉड, आखिर ये सच होने जा रहा है। दुल्हन जब सामने से आती हैं तो दूल्हे राजा उनकी तरफ फ्लाइंग किस भी देते दिखाई देते हैं। इसके बाद परिणीति भी अपने दूल्हे राजा की तरफ देखकर उन्हें फ्लाइंग किस करती नजर आ रही हैं। शादी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसपर आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+