Parineeti-Raghav: परिणीति-राघव की वेडिंग में गेस्ट को दिया स्पेशल तोहफा, सानिया मिर्जा ने शेयर की तस्वीर

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने अपनी शादी में मेहमानों को खास तोहफा दिया था जिसकी झलक सानिया मिर्जा ने सोशल मीडिया पर साझा की।

Parineeti-Raghav Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा की 24 सितंबर को उदयपुर के लीला पैलेस में हुई। कपल ने बेहद शादी अंदाज में शादी की। जिसकी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई।

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी में बॉलीवुड तो नहीं लेकिन खेल और राजनीतिक जगत की तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुईँ। शादी में टेनिस स्टार सानिया मिर्जा भी शामिल हुईँ। जो परिणीति चोपड़ा की बेस्टफ्रेंड हैं। वह लगातार परिणीति और राघव की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं।

Parineeti Chopra

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने भले ही अपनी शादी में किसी से तोहफे नहीं लिए लेकिन उन्होंने अपने स्पेशल मेहमानों को तोहफे जरूर दिए। जिसकी झलक परिणीति की बेस्टफ्रेंड सानिया मिर्जा ने सोशल मीडिया पर साझा की। चलिए जानते हैं कि आखिर तोहफे में ऐसा क्या स्पेशल था।

सानिया मिर्जा ने परिणीति और राघव की शादी की लेटेस्ट फोटो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की। फोटो में देखा जा सकता है कि, कपल ने अपने मेहमानों को स्पेशल रूमाल तोहफे में दिया है। जो कि पंखा और फूलों वाला पिंक रंग का है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सानिया ने कैप्शन पर लिखा, 'सितंबर डंप'। फिलहाल उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

बता दें कि, परिणीति और राघव चड्ढा की 24 सितंबर को शादी संपन्न हो चुकी है। फिलहाल ये कपल अपनी शादी की रस्मों के लिए दिल्ली में मौजूद है। जानकारी के मुताबिक अपने वर्क कमिटमेंट की वजह से कपल ने फिलहाल अपना हनीमून प्लान कैंसिल कर दिया है। लेकिन 4 अक्टूबर को परिणीति और राघव मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखेंगे। जिसमें तमाम बॉलीवुड और राजनीतिक की बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। हालांकि इसको लेकर अब तक दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+