इस वजह से बहन परिणीति चोपड़ा की शादी में शामिल नहीं हुईं प्रियंका चोपड़ा, मां मधु चोपड़ा ने किया खुलासा
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा शामिल नहीं हुईं। अब इसकी असल वजह क्या रही वह एक्ट्रेस की मां मधु चोपड़ा ने बता दी।
Parineeti-Raghav Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा की 24 सितंबर 2023 को उदयपुर के लीला पैलेस में शादी हो गई। जिसमें बॉलीवुड से लेकर राजनीति की तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। लेकिन सबसे ज्यादा जो नाम चर्चा में रहा वो था प्रियंका चोपड़ा।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई में एक्ट्रेस की कजिन प्रियंका चोपड़ा शामिल हुईं थीं। ऐसे में चर्चा थी कि देसी गर्ल अपनी बहन की शादी में उदयपुर जरूर आएंगी। पहले खबर आई थी कि प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस शादी में नहीं आएंगे। बाद में एक्ट्रेस के प्लान कैंसिल होने की भी खबर आई।

जानकारी के मुताबिक, जहां निक जोनस के विदेश में कुछ कॉन्सर्ट थे जिसे वो कैंसिल नहीं कर सकते थे। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा की कुछ वर्क कमिटमेंट्स थी इस वजह से वह अपनी बहन की शादी में शामिल नहीं हो पाईं। हालांकि एक्ट्रेस की मां मधु चोपड़ा परिणीति की शादी में उदयपुर पहुंची थीं।
शादी से लौटने के बाद मधु चोपड़ा को उनके बेटे के साथ एयरपोर्ट पर पैपराजी ने स्पॉट किया। इस दौरान उनसे पूछा कि, शादी कैसी रही, तो इसपर मधु चोपड़ा ने कहा- "बहुत अच्छी।" इसके बाद पैपराजी ने पूछा कि, प्रियंका चोपड़ा अपनी बहन की शादी में क्यों नहीं आई थीं जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कंफर्म किया, "वो काम कर रहे हैं।" फिलहाल मधु चोपड़ा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बता दें कि, उदयपुर के लीला पैलेस में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की पंजाबी रीति-रिवाज से शादी हुई। फैंस को कपल की शादी की तस्वीरों से बेसब्री से इंतजार था अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी वेडिंग की फोटोज शेयर की। जिसमें वह अपने दुल्हन के लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। फिलहाल एक्ट्रेस के पोस्ट पर कमेंट कर उनके फैंस शादी की शुभकामनाएं दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications