जानें परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की सगाई की गेस्ट लिस्ट और फूड मेन्यू, मेहमानों के लिए कबाब और स्पेशल वीगन फूड

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Engagement: सगाई से पहले परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने अपने दोस्तों के लिए एक पार्टी का आयोजन किया है। इस पार्टी में कपल करीबी दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे।

parineeti chopra

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Engagement: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और उनके कथित बॉयफ्रेंड राघव चड्ढा इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। खबर है कि ये कपल कल यानी 13 मई 023 को दिल्ली में सगाई करने वाले हैं। हालांकि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की तरफ से अभी भी इस बारे में कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। पिछले कुछ समय से दोनों को कई बार साथ में देखा जा रहा है। वहीं सगाई से पहले भी दोनों को दिल्ली में एक साथ देखा गया है। आइए आपको बताते हैं दोनों की सगाई के बारे में सबकुछ।

परिणीति की सगाई में पहुंचेंगे करण जौहर
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बहन परिणीति चोपड़ा की सगाई के लिए प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ दिल्ली आने वाली हैं। इसी बीच सगाई में आने वाले मेहमानों की लिस्ट भी सामने आ गई है। खबर है कि बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर को भी सगाई के लिए इंविटेशन भेजा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सगाई से पहले परिणीति और राघव ने अपने दोस्तों के लिए एक पार्टी का आयोजन किया है। इस पार्टी में परिणीति और उनके कथित मंगेतर अपने करीबी दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करना चाहते हैं।

परिणीति चोपड़ा के भाइयों ने पार्टी का किया आयोजन
ऐसे में खबर है कि परिणीति चोपड़ा के भाइयों सहज और शिवांग ने इस पार्टी का सारा इंतजाम किया है। इस पार्टी में बेहतरीन फूड के साथ डांस और डीजे का भी आयोजन किया गया है। आपको बता दें कि करण जौहर के अलावा परिणीति चोपड़ा की बेहद खास दोस्त सानिया मिर्जा भी उनकी इस पार्टी की गेस्ट लिस्ट में शामिल हैं। वहीं सगाई में बॉलीवुड के फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी शामिल हो सकते हैं।

parineeti chopra

जानें सगाई की गेस्ट लिस्ट
जानकारी के अनुसार परिणीति चोपड़ा अपनी सगाई में मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ आउटफिट ही पहनने वाली हैं। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई से जुड़ी गेस्टलिस्ट के साथ साथ फेक्शन के फूम मेन्यू की लिस्ट भी सामने आ गई है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक परिणीति के कथित बॉयफ्रेंड राघव चड्ढा पहले ही परिवार के साथ जुड़ चुके हैं और उन्हें परिवार के व्हाट्सएप ग्रुप भी जोड़ दिया गया है। सूत्रों की मानें तो इसी व्हाट्सएप ग्रुप सगाई और पार्टी को लेकर तरह तरह की प्लानिंग हो रही है।

वीगन लोगों के लिए स्पेशल मेन्यू
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार सगाई के फंक्शन में मेहमानों को भारतीय व्यंजनों का मिश्रण फूड मेन्यू में सर्व किया जाएगा। परिणीति चोपड़ा को कबाब बहुत पसंद है तो ऐसे में मेन्यू में तरह तरह के कबाब शामिल किए गए हैं। शाकाहारी लोगों के लिए भी कई तरह के ऑप्शन मौजूद रहेंगे। फूड मेन्यू में स्पेशल वीगन खाना भी शामिल किया गया है। वहीं कई तरह के डेजर्ट भी पार्टी में शामिल किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+