Parineeti-Raghav: परिणीति चोपड़ा की सगाई पर उनकी मां हुईं इमोशनल, दामाद के लिए लिखी खास बात
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इस बीच एक्ट्रेस की मां ने एक इमोशनल नोट लिखा।

Parineeti Chopra Raghav Chadha Engagement: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा इन दिनों अपनी सगाई को लेकर चर्चा में हैं। 13 मई को दोनों की इंगेजमेंट दिल्ली में हुई जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। कपल को सभी इस नई शुरूआत के लिए बधाई दे रहे हैं। वहीं अब एक्ट्रेस की मां रीना चोपड़ा बेटी की सगाई होने पर इमोशनल हो गईं।
इमोशनल हुई परिणीति चोपड़ा की मां
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई दिल्ली में हुई। जिसमें बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक के बड़े चेहरे शामिल हुए। सगाई के बाद कपल को सोशल मीडिया पर सभी आशीर्वाद दे रहे हैं। अब एक्ट्रेस की इंगेजमेंट पर उनकी मां इमोशनल हो गई और उन्होंने बेटी और दामाद के लिए एक खास नोट लिखा।
बेटी और दामाद के लिए लिखा खास नोट
परिणीति चोपड़ा की मां ने अपने इंस्टाग्राम पर कपल की तस्वीर शेयर की। उन्होंने पोस्ट शेयर कर कैप्शन पर लिखा, "आपकी लाइफ में कई ऐसे कारण होते हैं, जो आपको बार-बार और हर वक्त ये विश्वास दिलाते है कि ऊपर एक भगवान है। ये उनमें से एक है। मैं आप सभी का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं, जिन्होंने उनके लिए अपना आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी हैं।"
कब होगी परिणीति-राघव की शादी?
बता दें कि, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा एक दूसरे को कई सालों से जानते हैं। दोनों की लव स्टोरी पंजाब से शुरू हुई। जहां एक्ट्रेस अपनी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में गई थीं। ये रिश्ता सुर्खियों में तब आया जब दोनों को साल 2023 की शुरूआत में पहली बार स्पॉट किया गया। लेकिन मीडिया के सामने दोनों ने कभी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया। रिपोर्ट्स की माने तो कपल इस साल अक्टूबर के महीने में शादी करने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications