Parineeti Chopra और राघव चड्ढा ने गोल्डन टेंपल में बर्तन धोकर की सेवा, वीडियो ने जीता फैंस का दिल
राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने गोल्डन टेंपल में सेवा की। दोनों ने इस दौरान लंगर के बर्तन धोए। जिसकी वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
Parineeti-Ragahav Golden Temple: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में 13 मई को दोनों की दिल्ली में सगाई हुई थी। इस बीच कपल अमृतसर के गोल्डन टेंपल पहुंचा और गुरुद्वारे में बर्तन धोकर सेवा की।
राघव-परिणीति ने गोल्डन टेंपल में की सेवा
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की गोल्डन टेंपल की कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसमें गुरू जी की भक्ति में लीन कपल लंगर के झूठे बर्तन धोते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कपल बाकी सब भक्तों के साथ मिलकर किस तरह सेवा कर रहे हैं।

कपल ने धोए बर्तन
अक्सर देखा जाता है कि, लोग दूर-दूर से गुरूद्वारे में बर्तन धोने, जूते साफ करना, खाना पकाना, पानी पिलाकर सेवा करने आते हैं। जिसके पीछ सभी भक्तों की निस्वार्थ भावना होती है। ऐसे में परिणीति और राघव का यह अंदाज देखकर उनके फैंस काफी खुश हो गए और सोशल मीडिया पर कपल की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
सिंपल अंदाज में दिखा कपल
वीडियो में देखा जा सकता है कि, कपल काफी सिंपल अंदाज में नजर आया। इस दौरान राघव ने ग्रे जैकेट के साथ सफेद कुर्ता पहना हुआ था। वहीं परिणीति ने ऑफ-व्हाइट कुर्ता और प्लाजो कैरी किया हुआ था। दोनों इस दौरान बर्तन धोकर सेवा करते हुए दिखे। बता दें कि, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा सगाई के बाद दर्शन करने गोल्डन टेंपल आए थे।
जल्द शादी करेंगे राघव-परिणीति
बता दें कि, राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा एक दूसरे को काफी समय से जानते थे। दोनों के रिश्ते के चर्चे तब शुरू हुए जब साल 2023 की शुरूआत में कपल को एक डिनर डेट के दौरान स्पॉट किया गया। इसके बाद से दोनों कई बार एयरपोर्ट पर साथ दिखे। 13 मई को दोनों ने सगाई की तस्वीर शेयर कर अपने रिश्ते को सबके सामने ऑफिशियल कर दिया था। फिलहाल कपल अपनी वेडिंग डेस्टिनेशन फाइनल करने में बिजी है। जानकारी के मुताबिक, इस साल अक्टूबर में दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications