Parineeti Chopra संग डेटिंग की खबरों पर राघव चड्ढा ने दिया जवाब, कहा- राजनीति पर सवाल करिए
मुंबई में बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को आम आदमी पार्टी के चर्चित नेता राघव चड्ढा के साथ स्पॉट किया गया। जिसके बाद से अब दोनों के अफेयर की चर्चाएं होने लगी हैं।

Parineeti Chopra Raghav Chadha: बॉलीवुड औऱ राजनीति के बीच हमेशा से ही गहरे संबंध रहे हैं। लेकिन अब ये संबंध और भी मजबूत होते जा रहे हैं। इसका एक उदाहरण है स्वरा भास्कर और समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद। जिन्होंने हाल ही में पूरे रीति-रिवाज से शादी की। अब एक बार फिर बॉलीवुड गलियारों में एक और जोड़ी की चर्चाएं होने लगी हैं। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के चर्चित नेता राघव चड्ढा की।

आम आदमी पार्टी के इस नेता के साथ स्पॉट हुईं परिणीति
दरअसल, बीती शाम बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के फेमस नेता और पंजाब से राज्य सभा सांसद राघव चड्ढा को साथ में स्पॉट किया गया। जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। अब इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस डेटिंग के कयास लगा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के लुक की बात करें तो एक्ट्रेस ने फुल ब्लैक लुक कैरी किया हुआ है। वहीं राघव ने व्हाइट शर्ट कैरी की हुई है जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे हैं। दोनों ही इस कैजुअल लुक में एकसाथ काफी अच्छे लग रहे हैं। हालांकि इन डिनर डेट के बाद दोनों कार में बैठकर वहां से रवाना हो जाते हैं।
डेटिंग को लेकर उड़ी अफवाह
इससे पहले दोनों को एक रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। दोनों की यह लगातार मुलाकातें डेटिंग अफवाह को हवा दे रही है। हालांकि, अभी यह सिर्फ रिपोर्ट्स हैं किसी की भी तरफ से इस खबर पर कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया है।

अफेयर की खबरों पर राघव चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी
जब पत्रकार ने राघव चड्ढा से पूछा कि आपको मुंबई में परिणीति के साथ स्पॉट किया गया तो क्या डेटिंग की अफवाह सही है? ये सवाल सुनते ही राघव शरमा गए। इसके बाद फिर पत्रकार ने उनसे पूछा कि क्या ये शादी की खबर सही है। तब उन्होंने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी और हंसते हुए कहा कि 'मैंने कहा कि आप राजनीति के सवाल करिए परिणीति के नहीं'।

ऐसे हुई थी राघव चड्ढा और परिणीति की दोस्ती
आपको बता दें कि, परिणीति चोपड़ा फिलहाल सिंगल हैं और फिलहाल वह किसी को डेट नहीं कर रही है। वहीं राजनेता राघव चड्ढा 34 की उम्र में भी सिंगल हैं उन्होंने अभी तक शादी नहीं की। आपको जानकर हैरानी होगी कि दोनों एक दूसरे को पहले से जानते हैं। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को जनवरी में भारत यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर ऑनर्स के सम्मान से एक साथ नवाजा गया था। इसी के बाद से दोनों की दोस्ती और गहरी होती गई।

परिणीति चोपड़ा का वर्कफ्रंट
वहीं परिणीति चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्हें आखिरी बार फिल्म 'ऊंचाई' में एक अहम किरदार में देखा गया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस जबरदस्त कमाई की। इस फिल्म में परिणीति के अलावा अमिताभ बच्चन और अनुपम खेर लीड रोल में नजर आए। इसके बाद एक्ट्रेस 'चमकिला' और 'कैप्सूल गिल' में नजर आएंगी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications