परेश रावल के फैसले से 'हेरा फेरी' के फैंस चीख-पुकार मचा देंगे, क्यों छोड़ी फिल्म? आ गई असली वजह सामने
Paresh Rawal: हेरा फेरी 3 इन दिनों चर्चा में है। वो इसलिए क्योंकि फिल्म बनाने वाली कंपनी केप ऑफ गुड फिल्म्स ने परेश रावल को नोटिस थमा दिया था। नोटिस में बताया गया कि परेश ने 11 लाख रुपये का साइनिंग अमाउंट लिया, फिल्म की शूटिंग की और अचानक हेरा फेरी 3 छोड़ने का ऐलान कर दिया। जिसकी वजह से कंपनी को बहुत नुकसान हुआ।
इन सबके बीच परेश ने वो काम कर दिया है, जिसे जानने के बाद अब हेरा फेरी फ्रैंचाइज का हर फैन निराश हो जाएगा। साथ ये भी तय हो गया है कि हेरा फेरी 3 में बाबू भैया के रोल में परेश रावल नजर नहीं आएंगे।

बॉलीवुड हंगामा ने सोर्स के हवाले से लिखा, परेश रावल ने 11 लाख रुपये साइनिंग अमाउंट को 15 प्रतिशत ब्याज के साथ लौटा दिया है। साथ ही परेश ने हेरा फेरी 3 को छोड़ने के लिए अक्षय की कंपनी को कुछ और भी पैसे दिए हैं। टर्म शीट के मुताबिक 11 लाख रुपये का साइनिंग अमाउंट परेश को मिला था। इस फिल्म के लिए उनकी फीस 15 करोड़ रुपये थी। फिल्म की रिलीज के बाद परेश को 14.89 करोड़ रुपये दिए जाते। इसी बात से तकलीफ थी। क्योंकि फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी। जिस वजह से फिल्म 2026 या 27 के में रिलीज होती। जिसकी वजह से परेश को फीस के लिए दो साल का इंतजार करना पड़ता।
खबरों की माने तो मेकर्स ने इस फिल्म के टीजर को शूट कर लिया था। लेकिन अब परेश के फैसले के बाद मेकर्स क्या रुख अपनाते हैं। ये वक्त बताएगा। हालांकि बाबू भैया के रोल में अब मेकर्स किसे साइन करते हैं। ये भी समय के साथ ही पता चलेगा। हालांकि पंकज त्रिपाठी, संजय मिश्रा और नाना पाटेकर जैसे एक्टर का नाम चल रहा है। फिलहाल मेकर्स की तरफ से ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है।












Click it and Unblock the Notifications