मुन्नाभाई MBBS में बोमन वाला रोल परेश रावल को हुआ था ऑफर, रिजेक्ट करने की वजह सुन हो रह जाएंगे दंग
Paresh Rawal On Vidhu Vinod Chopra: परेश रावल को आयकॉनिक फिल्म फ्रैंचाइज मुन्नाभाई में एक रोल ऑफर हुआ था। जिसे बाद में बोमन ईरानी ने निभाया था। परेश रावल ने ये बात खुद बताई है। उन्होंने फिल्म विधु विनोद चोपड़ा की वजह से छोड़ दी थी। क्योंकि उनका बोलने का लहजा परेश को पसंद नहीं आया था। साथ ही परेश आर्टिस्ट कौम के बारे में भी बात की।
परेश ने हाल ही में लल्लनटॉप से बातचीत की। जिसमें उनसे पूछा गया, क्या आपने काम किया है विधु विनोद के साथ? इसके जवाब उन्होंने कहा, मैं 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' करने वाला था। मैंने फिल्म का नरेशन भी पूरा सुना था। मुझे बुलाया भी था। मैं उस फिल्म में बोमन वाला किरदार निभाने वाला था। बाद में उसने मतलब विधु विनोद ने मेरे से पूछा कि परेश कितना पैसा लेगा?

परेश ने अभिजात जोशी के बारे में बात करते हुए बताया, पीके जब बननी शुरू हुई थी तो सौम्य जोशी और अभिजात जोशी बाई हैं। सौम्य मेरे गुजराती नाटकों के बारे में अपने भाई अभिजात और राजू हीरानी को बताते रहते थे। वो दोनों (अभिजात और राजू) मेरे नाटक देखने आते थे। हर एक शो में आते थे। मेरे हर शो कुछ न कुछ नया देखने को मिलता था। वो दोनों बहुत अच्छे हैं यार। दोनों कई साल विधु विनोद के साथ काम करने के बावजूद वो अच्छे हैं। यही तो बड़ा अचीवमेंट है।












Click it and Unblock the Notifications