परेश रावल के 'हेरा फेरी 3' छोड़ने की वजह पैसों का विवाद नहीं, बल्कि ये था! मामला जान आपको भी नहीं होगा यकीन
'हेरा फेरी 3' को लेकर पिछले दिनों से खबरों में बनी हुई है। परेश रावल ने खुद को फिल्म से अलग कर लिया है। अक्षय कुमार ने उन्हें कानूनी नोटिस भेजा था। जिसके बाद परेश ने साइनिंग अमाउंट ब्याज सहित लौटा दिया है। इस फिल्म को प्रियदर्शन डायेरक्ट करने वाले हैं। इसकी भी अनाउंसमेंट अक्षय कुमार ने की थी। परेश के फिल्म छोड़ने की वजह पैसों का विवाद बताया गया। लेकिन अब असली वजह सामने आई है।
दैनिक भास्कर में सोर्स के हवाले से छपी रिपोर्ट में बताया गया, 'हेरा फेरी 3' को लेकर परेश रावल की नाराजगी पैसों को लेकर बताई गई। लेकिन अब असली वजह ये नहीं है। विवाद की वजह से नहीं बल्कि सम्मान है। दरअसल, एक फोटोशूट के लिए अक्षय, परेश और सुनील मिले थे। जिसकी फोटो भी सामने आई थी।

सोर्स ने आगे बताया, इसी फोटोशूट के दौरान अक्षय कुमार परेश के सिर पर हाथ रखकर कुछ बता रहे थे। उनके बगल में सुनील शेट्टी भी थे। परेश को ये व्यवहार अच्छा नहीं लगा। मनमुटाव की शुरुआत यहीं से शुरू हुई। पैसों के विवाद की बात करें तो बताया गया परेश को 15 करोड़ रुपये में साइन किया गया था। ऐसे में 11 लाख रुपये साइनिंग अमाउंट मिलने वाली बात सही नहीं लगती है। क्योंकि वो उनकी फीस का 1% भी नहीं है। अमूमन एक्टर्स को फीस का 10% साइनिंग अमाउंट देना पड़ता है।
सोर्स ने ये भी कहा, पहले हेरा फेरी 3 को अहमद खान बनाने वाले थे। लेकिन अक्षय प्रियदर्शन के साथ भूत बंगला की शूटिंग कर रहे थे। इसके कुछ सीन देखने के बाद अक्षय ने बिना प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला को बताए डायरेक्टर के लिए प्रियदर्शन का नाम अनाउंस कर दिया। इसलिए ये प्रोजेक्ट अब बीच में झूल गया है।
बता दें, पहले ये बताया गया कि साइनिंग अमाउंट लेने के बाद परेश ने बिना बताए फिल्म छोड़ दी। जिसके बाद अक्षय ने उन्हें कानूनी नोटिस भेजी थी। जवाब में परेश अक्षय की कंपनी को साइनिंग अमाउंट 15% ब्याज के साथ लौटा दिया था। तभी से इस फिल्म पर कुछ खास अपडेट आया नहीं। कहा ये जाने लगा कि बाबू भैया के रोल में प्रोड्यूसर नए चेहरे की तलाश में हैं। हालांकि अभी ये मामला राइट्स को लेकर भी फंसा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications